क्रिकेट

India vs South Africa, 1st Test Match Day 1 Scorecard: पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 159 रनों पर सिमटी, जसप्रीत बुमराह ने चटकाए 5 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी. साल 2019 के बाद टीम इंडिया इस मैदान पर कोई टेस्ट खेलती हुई नजर आएगी. हाल ही में ध्रुव जुरेल ने दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ दोनों पारियों में शतक लगाए थे. ऋषभ पंत की वापसी के बावजूद ध्रुव जुरेल भी प्लेइंग इलेवन में खेलने वाले हैं. नितीश रेड्डी टीम पहले टेस्ट की टीम से रिलीज किए जा चुके हैं.

India vs South Africa, 1st Test Match Day 1 Scorecard: पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 159 रनों पर सिमटी, जसप्रीत बुमराह ने चटकाए 5 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड
भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st Test Match 2025 Day 1 Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला आज यानी 14 नवंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला जा रहा हैं. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी. टेस्ट सीरीज के बाद तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी. ऐसे में दोनों के बीच एक कड़ी और रोमांचक टक्कर देखने को मिलने वाली है. टीम इंडिया के लिए घरेलू सीरीज आसान होने वाली नहीं है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Sri Lanka, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दक्षिण अफ्रीका की टीम में तेम्बा बावुमा की वापसी हुई है. पाकिस्तान के खिलाफ तेम्बा बावुमा पिछली टेस्ट सीरीज में नहीं खेले थे. तेम्बा बावुमा की गैरमौजूदगी में एडेन मार्करम कप्तानी कर रहे थे. ईडन गार्डन टेस्ट में मेहमान टीम मार्करम से अच्छी पारी की उम्मीद करेगी.

दूसरी तरफ, शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी. साल 2019 के बाद टीम इंडिया इस मैदान पर कोई टेस्ट खेलती हुई नजर आएगी. हाल ही में ध्रुव जुरेल ने दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ दोनों पारियों में शतक लगाए थे. ऋषभ पंत की वापसी के बावजूद ध्रुव जुरेल भी प्लेइंग इलेवन में खेलने वाले हैं. नितीश रेड्डी टीम पहले टेस्ट की टीम से रिलीज किए जा चुके हैं.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard)

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी

इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 57 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 55 ओवरों में महज 159 रन बनाकर सिमट गई. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने सबसे ज्यादा 31 रनों की शानदार पारी खेली. एडेन मार्कराम के अलावा वियान मुल्डर और टोनी डी ज़ोरज़ी ने 24-24 रन बनाए.

दूसरी तरफ, टीम इंडिया को जसप्रीत बुमराह ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से अबतक जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. जसप्रीत बुमराह के अलावा ने मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव दो-दो विकेट चटकाए.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).