India vs New Zealand 6th T20I Match Toss Winner Prediction: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच तिरुवनंतपुरम में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 4th T20I Match Toss Winner Prediction: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पांचवां मुकाबला आज यानी 31 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टीम इंडिया को 50 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड टीम सीरीज में 4-1से पीछे हैं. अब पांचवें टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज 4-1से अपने नाम करना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में जीत के साथ अंत करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: IND vs NZ 5th T20I 2026, Thiruvananthapuram Weather And Rain Forecast: तिरुवनंतपुरम में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

आज के मुकाबले में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल और लॉकी फर्ग्यूसन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और मैट हेनरी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं डेरिल मिचेल और वरुण चक्रवर्ती के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

इन खिलाड़ियों होंगी सबकी निगाहें

पांचवें टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ से अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव पर बल्लेबाजी के दौरान नजरें रहेंगी. तो वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह से फैंस को उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी. ये सभी खिलाड़ी सीरीज में अब तक टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. अभिषेक, सूर्या और ईशान एक-एक अर्धशतक जड़ चुके हैं. जबकि वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह के खाते में भी विकेट मौजूद हैं.

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 29 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 11 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 15 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ पांच मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं.

टॉस का महत्व (Toss And Pitch Report)

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पांचवां मुकाबला आज यानी 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. ग्रीनफील्ड स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलता है. इस मैदान पर आमतौर पर गेंदबाजों का पलड़ा भारी रहता है, खासकर शुरुआती ओवरों में जब तेज गेंदबाजों को पिच से गति और उछाल मिलता है. लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. इस कारण से बीच के ओवरों में स्पिनरों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है. बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होगा, खासकर बाउंड्री की लंबाई को देखते हुए. उन्हें चौके-छक्के मारने के लिए अपनी ताकत और सही टाइमिंग का पूरा इस्तेमाल करना पड़ेगा.

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड में कौन होगा टॉस का बॉस? (IND vs NZ Toss Winner Prediction)

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले गए पिछले 29 मैच में टीम इंडिया ने 16 टॉस जीते हैं जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने भी 13 बार टॉस अपने नाम किया हैं. आज के रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीत सकती हैं. टॉस की भविष्यवाणी पिछले टॉस परिणामों पर आधारित है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NZ 4th T20I Match Playing Prediction)

टीम इंडिया: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.