Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 2nd T20I Match Winner Prediction: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 23 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को 48 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand, 2nd T20I Match Preview: आज टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पहले टी20 मुकाबले में आक्रामक अंदाज में 84 रन बनाए थे. अभिषेक शर्मा एक बार फिर अपनी टीम को जोरदार शुरुआत दिलाना चाहेंगे. न्यूजीलैंड से ग्लेन फिलिप्स ने पहले टी20 में 40 गेंदों पर 78 रन बनाए थे. ग्लेन फिलिप्स वनडे सीरीज से कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं. ईश सोढ़ी को टीम इंडिया के खिलाफ गेंदबाजी पसंद है. इस अनुभवी स्पिनर ने टीम इंडिया के खिलाफ 21.46 की औसत से कुल 26 विकेट लिए हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले को जीतने के बाद टीम इंडिया ने सीरीज में शानदार शुरुआत की है. अब दोनों टीमों के बीच आज सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मेजबान टीम जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.
टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टी20 इंटरनेशनल हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ T20I Head To Head Record)
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 26 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 10 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने आठ मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ चार मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं.
ये टीम मार सकती हैं बाजी (IND vs NZ Match Winner Prediction)
बता दें कि इस मुकाबले में टीम इंडिया का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर टीम इंडिया की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.
टीम इंडिया की जीत की संभावना: 65%
न्यूजीलैंड की जीत की संभावना: 35%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NZ 2nd T20I Match Playing Prediction)
टीम इंडिया: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, और जसप्रीत बुमराह.
न्यूजीलैंड: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, और जैकब डफी.
नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY