India vs New Zealand, 2nd T20I Match Preview: आज टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 2nd T20I Match Preview: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 23 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को 48 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand, 2nd T20I Match Live Streaming: आज खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले को जीतने के बाद टीम इंडिया ने सीरीज में शानदार शुरुआत की है. अब दोनों टीमों के बीच आज सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मेजबान टीम जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.

पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 238 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा ताबड़तोड़ 84 रनों की शानदार पारी खेली. दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमीसन और जैकब डफी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. काइल जैमीसन और जैकब डफी के अलावा क्रिस्टियन क्लार्क, मिशेल सेंटनर और ईश सोढ़ी ने एक-एक विकेट चटकाए.

बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 239 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 190 रन ही बना सकीं. न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 78 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं, टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए.

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टी20 इंटरनेशनल हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 26 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 10 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने आठ मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ चार मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं.

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium Pitch Report)

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. रायपुर की पिच पारंपरिक रूप से सपाट है और अच्छी गति और अच्‍छे उछाल वाली है. इस मैदान पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है. गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है तो बड़े शॉट लगाने में आसानी होती है. हालांकि गेंदबाजों को सफलता प्राप्‍त करने के लिए वेरिएशन की आवश्‍यकता होती है. यहां स्पिनरों के लिए भी कुछ मदद रहती है. लेकिन, सतह का नेचर ज्‍यादा बैटिंग फ्रेंडली रहेगा. नई गेंद से रायपुर में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलती है, जबकि गेंद पुरानी होने के बाद स्पिनरों को रोल काफी अहम हो जाता है. मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, स्पिनरों को पिच से टर्न और ग्रिप मिलेगी.

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (IND vs NZ Key Players To Watch Out): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल और लॉकी फर्ग्यूसन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान (Mini Battle): टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और मैट हेनरी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं डेरिल मिचेल और वरुण चक्रवर्ती के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. जबकि, इस मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा.

कैसे और कहां देखें टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारतीय उपमहाद्वीप के दर्शकों के लिए, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क सीरीज के लिए आधिकारिक टेलीविजन भागीदार बना हुआ है. सभी आठ मैचों का मैच से पहले और मैच के बाद के व्यापक विश्लेषण के साथ सीधा प्रसारण किया जाएगा. वहीं, इस मुकाबले की डिजिटल स्ट्रीमिंग विशेष रूप से JioHotstar मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. प्रशंसक हाई-डेफिनिशन इंटरैक्टिव सुविधाओं के साथ हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं में मैचों तक पहुंच सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NZ 2nd T20I Match Playing Prediction)

टीम इंडिया: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, और जसप्रीत बुमराह.

न्यूजीलैंड: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, और जैकब डफी.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.