क्रिकेट

India And New Zealand In ICC Rankings: आईसीसी वनडे रैंकिंग में इस पोजीशन पर मौजूद हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड, रोमांचक होगा मुकाबला

न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है जहां वो तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. दौरे का आगाज वनडे सीरीज के साथ होगी. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते नजर आएंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया सीधे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेलती नजर आएगी.

India And New Zealand In ICC Rankings: आईसीसी वनडे रैंकिंग में इस पोजीशन पर मौजूद हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड, रोमांचक होगा मुकाबला
भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team ODI Stats: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होगा. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका हैं. न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है जहां वो तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. दौरे का आगाज वनडे सीरीज के साथ होगी. इस सीरीज में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) खेलते नजर आएंगे. वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 21 जनवरी से टी20 सीरीज खेली जाएगी. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी. जल्द ही न्यूजीलैंड की टीम भारत आ जाएगी, इस​ बीच सीरीज शुरू होने से पहले दोनों टीमों की आईसीसी वनडे रैंकिंग पर एक नजर डालते है.

आईसीसी की वनडे रैंकिंग में पहले पायदान पर टीम इंडिया

बता दें कि आईसीसी वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड साथ साथ हैं. आईसीसी की वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया पहले पायदान पर है. टीम इंडिया की रेटिंग अभी 121 की चल रही है. इसके बाद बात दूसरे नंबर न्यूजीलैंड की टीम का कब्जा है. न्यूजीलैंड की रेटिंग 113 की चल रही है. इस सीरीज से टीम इंडिया की पहले नंबर की कुर्सी पर फिलहाल कोई खतरा नहीं है, लेकिन अगर न्यूजीलैंड की टीम ने आगामी सीरीज में मैच जीत लिए तो वो टीम इंडिया के काफी करीब जरूर आ जाएगी.

ये रहीं टॉप 5 में शामिल टीमें

आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है. ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग अभी 109 की चल रही है. पाकिस्तान की टीम नंबर चार पर है और उसकी रेटिंग 105 की हो चुकी है. श्रीलंका की टीम 100 की रेटिंग के साथ पांचवें पायदान पर बनी हुई है. अब इस साल यानी 2025 में कोई भी वनडे मैच नहीं है, इसलिए इस रैंकिंग में अब कोई भी बदलाव नहीं होगा. अगले साल जब टीमें फिर से मैदान में उतरेंगी, तब जरूर कुछ उठापटक हो सकती है.

न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है जहां वो तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. दौरे का आगाज वनडे सीरीज के साथ होगी. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते नजर आएंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया सीधे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेलती नजर आएगी. टीम इंडिया ने नवंबर 2025 में अपनी पिछली वनडे सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली थी और उसे 2-1 से जीता था. शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया आगामी सीरीज में कीवी टीम के खिलाफ भी उम्दा प्रदर्शन करना चाहेगी.

भारत और न्यूजीलैंड वनडे हेड-टू-हेड (IND vs NZ Head to Head in ODIs)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 120 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडियाने 62 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 50 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, सात मैच का कोई परिणाम नहीं निकला और एक मैच टाई रहा है.

भारत में कोई वनडे सीरीज नहीं जीत सकी है न्यूजीलैंड

अब तक दोनों टीमें कुल 17 द्विपक्षीय वनडे सीरीज में आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से 9 सीरीज भारतीय टीम ने जीती हैं और 6 सीरीज न्यूजीलैंड ने अपने नाम की हैं. इस बीच 2 सीरीज ड्रॉ रही हैं. अपने देश में खेलते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सभी 7 सीरीज जीती है. दिलचस्प रूप से कीवी टीम ने 1988 में भारत में पहली बार सीरीज खेली थी और अब तक सीरीज नहीं जीती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2025 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).