IND W vs SL W 1st ODI 2025, Colombo Weather Report: भारत बनाम श्रीलंका Women's Tri-Nation Series 2025 के पहले मुकाबलें जानें कैसा रहेगा कोलोंबो के मौसम का हाल
कोलंबो में रविवार को तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की संभावना 44% है और सुबह के समय कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. हालांकि, बीच-बीच में मौसम साफ रहने की भी उम्मीद है. ऐसे में आज के मुकाबले में कुछ मौसम से जुड़ी बाधाएं देखने को मिल सकती हैं.
Sri Lanka Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team: श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम वनडे ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला 27 अप्रैल(रविवार) को कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जाएगा. महिला त्रिकोणीय वनडे सीरीज़ का सभी को बेसब्री से इंतजार था और अब यह रोमांचक टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है. इस सीरीज़ में श्रीलंका, भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा बेहद रोमांचक रहने वाली है. श्रीलंका महिला टीम की अगुवाई चामारी अटापट्टू कर रही हैं. हाल ही में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मिली सीरीज़ हार से उबरने के लिए श्रीलंकाई टीम घरेलू परिस्थितियों और दर्शकों के समर्थन का भरपूर फायदा उठाना चाहेगी. घरेलू मैदान पर खेलते हुए श्रीलंका की टीम मजबूत वापसी करने की पूरी कोशिश करेगी. यह भी पढ़ें: भारत बनाम श्रीलंका Women's Tri-Nation Series 2025 के पहले मुकाबलें में होगी काटें की टक्कर, यहां जानें कैसे चुनें बेस्ट ड्रीम11 फैंटसी प्लेइंग इलेवन
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 09:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

