क्रिकेट

Ind vs Aus 2nd ODI 2020: मैच के दौरान झपकी लेते नजर आए कोच रवि शास्त्री, देखें तस्वीर

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दुसरे वनडे मुकाबले में आज एक बार फिर भारतीय तेज गेंदबाज लय में नहीं दिखे. हाल यह रहा कि मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने जमकर बल्लेबाजी करते हुए महज चार विकेट के नुकसान पर 389 रन ठोक डाले. टीम के लिए आज सबसे महंगे गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे. बुमराह ने अपने 10 ओवरों के कोटे में महज एक सफलता प्राप्त करते हुए 79 रन खर्च किए.

Ind vs Aus 2nd ODI 2020: मैच के दौरान झपकी लेते नजर आए कोच रवि शास्त्री, देखें तस्वीर
रवि शास्त्री (Photo Credits: Twitter)

Ind vs Aus 2nd ODI 2020: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में खेले जा रहे दुसरे वनडे मुकाबले में आज एक बार फिर भारतीय तेज गेंदबाज लय में नहीं दिखे. हाल यह रहा कि मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने जमकर बल्लेबाजी करते हुए महज चार विकेट के नुकसान पर 389 रन ठोक डाले. टीम के लिए आज सबसे महंगे गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे. बुमराह ने अपने 10 ओवरों के कोटे में महज एक सफलता प्राप्त करते हुए 79 रन खर्च किए. बुमराह के अलावा मोहम्मद शमी ने नौ ओवर में 73, नवदीप सैनी ने सात ओवर में 70, युजवेंद्र चहल ने नौ ओवर में 71, रविंद्र जडेजा ने 10 ओवर में 60, मयंक अग्रवाल ने एक ओवर में 10 और हार्दिक पांड्या ने चार ओवर में 24 रन खर्च किए.

इस बीच सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के मौजूदा कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) की कुछ तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. वायरल हो रही तस्वीरों में बताया जा रहा है कि जब भारतीय गेंदबाजों की मैदान में जब जमकर धुनाई हो रही थी उस वक्त टीम के कोच झपकी (Nap) ले रहे थे.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus 2nd ODI 2020: सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का धमाल, वनडे इतिहास में दूसरी बार टॉप के 5 बल्लेबाजों ने बनाया 50 प्लस का स्कोर

बता दें कि मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया ने आज सिडनी में एक बार फिर से टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 389 रन बनाए हैं. टीम के लिए मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 64 गेंद में 104 रन की शतकीय पारी खेली. स्मिथ ने अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान 14 चौके और दो गगनचुंबी छक्के लगाए.

स्टीव स्मिथ के अलावा टीम के लिए कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) ने 69 गेंदों में छह चौके और एक छक्का की मदद से 60, वॉर्नर ने 77 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 83, ग्लेन मैक्सवेल ने महज 29 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 63, मार्नस लाबुशैन ने 61 गेंद में पांच चौके की मदद से 70 और मोइसेस हेनरिक्स ने एक गेंद में नाबाद दो रन की पारी खेली.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2020 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).