MS Dhoni Retirement Anniversary: आज यानी 15 अगस्त हर एक भारतीय 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे. इस खास दिन से भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का भी नाता है. भारतीय क्रिकेट के फैंस के लिए 15 अगस्त का दिन कभी ना भूलने वाला है. आज से ठीक 5 बरस पहले आज ही के दिन यानी 15 अगस्त 2020 को एक साथ टीम इंडिया के दो सुपर स्टार खिलाड़ी ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. टीम इंडिया के महानतम कप्तान में शामिल महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आज ही के दिन इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) को अलविदा कह दिया था. इसके कुछ मिनट बाद ही सुरेश रैना (Suresh Raina) ने भी रिटायमेंट का ऐलान कर दिया था. 15 अगस्त 2020 का स्वतंत्रता दिवस किसी भी बाकी साल से बिल्कुल अलग था. कोरोना महामारी के डर से लोग अपने घरों में बंद थे. ऐसे में एमएस धोनी ने फैंस को जोरदार झटका दिया था. यह भी पढ़ें: NOS W vs BPH W, 14th Match The Hundred 2025 Leeds Pitch Report: लीड्स में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या बर्मिंघम फीनिक्स के गेंदबाजों का बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट
9 जुलाई 2019 को मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद एमएस धोनी को एक साल से अधिक समय तक भारत खेलते नजर नहीं आए थे. यह मैच आईसीसी वनडे वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल था. खास बात यह हैं कि एमएस धोनी अपने पहले और आखिरी इंटरनेशनल मुकाबले में रन आउट हुए थे.
हमेशा की तरह ही अचानक लिए अपने फैसले से सबको चौंकाने वाले एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का एलान कर दिया. सोसल मीडिया पर कभी कभी पोस्ट करने वाले 'कैप्टन कूल' ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए करोड़ों फैंस दिल तोड़ दिया था. आईसीसी ने भी एमएस धोनी को एक खास ट्रिब्यूट दिया था. एमएस धोनी ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की और वो भी अपने फेवरेट गाने और कुछ तस्वीरों के साथ. मैदान से एमएस धोनी की तस्वीरों का एक कोलाज, बैकग्राउंड में एक पुराना बॉलीवुड गाना और कैप्शन में एक मैसेज, “आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद. 1929 घंटे से मुझे रिटायर्ड मानें.”
कुछ ऐसा रहा एमएस धोनी का इंटरनेशनल करियर
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 350 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान एमएस धोनी ने 50.57 की औसत से 10773 रन बनाए हैं. इसमें 10 शतक और 73 अर्धशतक शामिल है. इसके अलावा एमएस धोनी ने 321 कैच और 123 स्टंपिंग भी की है. एमएस धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए हैं. इस दौरान एमएस धोनी ने 6 शतक और 33 अर्धशतक ठोके हैं. इसके अलावा 38 स्टंपिंग और 256 शिकार भी पकड़े हैं.
एमएस धोनी ने टीम इंडिया के लिए 98 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इसमें 37.60 की औसत से 1617 रन बनाए हैं. इस दौरान एमएस धोनी ने दो अर्धशतक ठोके थे. जिस दिन एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ली थी, उसी दिन उनके दोस्त सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.
सुरेश रैना का रिटायरमेंट
एमएस धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ देर बाद ही उनके खास दोस्त सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान कर दिया था. एमएस धोनी और सुरेश रैना ने कई मौके पर टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई. काफी समय तक दोनों खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से एक साथ खेलते भी रहे. सुरेश रैना ने टीम इंडिया के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट क्रिकेट में सुरेश रैना ने एक शतक समेत 768 रन, वनडे में पांच शतक समेत 5,615 रन और टी20 इंटरनेशनल में एक शतक समेत 1,604 रन बनाए.












QuickLY