Diego Maradona Passes Away: विवियन रिचर्ड्स ने कहा- यकीन नहीं हो रहा कि फुटबॉल का महानायक नहीं रहा
दुनिया के महानतम क्रिकेट खिलाड़ियों में शुमार वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्ड्स ने महान फुटबालर डिएगो माराडोना के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि यकीन नहीं हो रहा है कि फुटबाल का महानायक अब इस दुनिया में नहीं रहा.
दुनिया के महानतम क्रिकेट खिलाड़ियों में शुमार वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्ड्स ने महान फुटबालर डिएगो माराडोना के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि यकीन नहीं हो रहा है कि फुटबाल का महानायक अब इस दुनिया में नहीं रहा. उल्लेखनीय है कि महान फुटबॉल खिलाड़ी माराडोना का 60 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया. रिचर्ड्स ने ट्वीट करते हुए माराडोना को याद किया और लिखा, "यकीन नहीं हो रहा है कि फुटबाल का महानायक अब इस दुनिया में नहीं रहा. आपकी आत्मा को शांति मिले डिएगो। आपके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं."
रिचडर्स से पहले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी माराडोना को याद किया. सचिन ने 1986 विश्व कप की जीत के बाद ट्राफी लिए अपने साथियों के कंधे पर सवार माराडानो की तस्वीर साझा करते हुए ट्विटर पर लखा है, "फुटबाल और खेल जगत ने अपने महानतम सपूतों में से एक को खो दिया. आपकी आत्मा को शांति मिले डिएगो. आपकी याद आएगी."
इससे पहले बीसीसीआई के अध्यक्ष और सचिन के साथी सौरव गांगुली ने ट्वीट करते हुए माराडोना को याद किया और लिखा, "मेरा हीरो नहीं रहा. मेरा मैड जीनियस अब जीवन मरण के चक्र से मुक्त हुआ. मैं तो सिर्फ तुम्हारे सिए फुटबाल देखा करता था." अर्जेटीना को 1986 में विश्व विजेता बनाने वाले माराडोना का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.
निधन से कुछ दिन पहले इसी महीने सिर में ब्लड क्लोट की उनकी सर्जरी हुई थी. अर्जेटीना के पूर्व मिडफील्डर और मैनेजर का खेल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में गिना जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2020 12:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

