क्रिकेट

BPH vs WEF, 24th Match The Hundred 2025 Live Streaming In India: बर्मिंघम फीनिक्स बनाम वेल्श फायर के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

फिलहाल बर्मिंघम फीनिक्स महिल की टीम इस सीजन में पांच मुकाबले खेली हैं. इस दौरान बर्मिंघम फीनिक्स की टीम को महज दो मुकाबले में जीत मिली हैं. पॉइंट्स टेबल में आठ अंकों के साथ बर्मिंघम फीनिक्स पांचवें पायदान पर हैं. दूसरी ओर, वेल्श फायर अब तक इस सीजन में पांच मुकाबले खेले हैं. इस दौरान वेल्श फायर की टीम को महज एक मैच में जीत मिली हैं.

BPH vs WEF, 24th Match The Hundred 2025 Live Streaming In India: बर्मिंघम फीनिक्स बनाम वेल्श फायर के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
बर्मिंघम फीनिक्स बनाम वेल्श फायर (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Birmingham Phoenix vs Welsh Fire, 24th Match The Hundred 2025 Live Streaming: द हंड्रेड मेंस प्रतियोगिता 2025 का 24वां मुकाबला आज यानी 22 अगस्त को बर्मिंघम फीनिक्स बनाम वेल्श फायर के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन (Edgbaston) में भारतीय समयानुसार देर रात 11 बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में दोनों टीमों का यह छठवां मुकाबला हैं. इस सीजन में दोनों टीमों का अब तक निराशाजनक प्रदर्शन रहा हैं. इस टूर्नामेंट में बर्मिंघम फीनिक्स की अगुवाई लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) कर रहीं हैं. जबकि, वेल्श फायर की कमान टॉम एबेल (Tom Abell) के कंधों पर हैं. इस मुकाबले में बर्मिंघम फीनिक्स की टीम हर हाल में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs South Africa, 2nd ODI Match 2025 Video Highlights: दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 84 रनों से हराया, लुंगी एनगिडी ने चटकाए 5 विकेट, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें AUS बनाम SA मैच का पूरा हाइलाइट्स

इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन

फिलहाल बर्मिंघम फीनिक्स महिल की टीम इस सीजन में पांच मुकाबले खेली हैं. इस दौरान बर्मिंघम फीनिक्स की टीम को महज दो मुकाबले में जीत मिली हैं. पॉइंट्स टेबल में आठ अंकों के साथ बर्मिंघम फीनिक्स पांचवें पायदान पर हैं. दूसरी ओर, वेल्श फायर अब तक इस सीजन में पांच मुकाबले खेले हैं.

इस दौरान वेल्श फायर की टीम को महज एक मैच में जीत मिली हैं. वहीं, चार मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा हैं. वेल्श फायर की टीम चार अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर हैं. वेल्श फायर की टीम का नेट रन रेट -0.915 है. आज के मुकाबले वेल्श फायर की टीम बर्मिंघम फीनिक्स के खिलाफ जीत दर्ज कर अपना नेट रन रेट सुधारना चाहेगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (BPH vs WEF Head-to-Head)

द हंड्रेड मेंस प्रतियोगिता में बर्मिंघम फीनिक्स बनाम वेल्श फायर के बीच अब तक कुल चार मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान बर्मिंघम फीनिक्स की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. लंबर्मिंघम फीनिक्स की टीम ने तीन मुकाबलों में जीत हासिल की हैं. जबकि, वेल्श फायर की टीम को महज एक मैच में जीत नसीब हुई हैं. आज के मुकाबले में वेल्श फायर की टीम अपनी दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

द हंड्रेड मेंस प्रतियोगिता 2025 का 24वां मुकाबला बर्मिंघम फीनिक्स बनाम वेल्श फायर के बीच कब और कहां खेला जाएगा?

द हंड्रेड मेंस प्रतियोगिता 2025 का 24वां मुकाबला आज यानी 22 अगस्त को बर्मिंघम फीनिक्स बनाम वेल्श फायर के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारतीय देर रात 11 बजे से खेला जाएगा. जबकि, इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले होगा.

भारत में द हंड्रेड 2025 का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें? (The Hundred 2025 Live Telecast In India)

द हंड्रेड 2025 (The Hundred 2025) टूर्नामेंट के पुरुष और महिला दोनों मुकाबलों का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर किया जाएगा. क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक 100-बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट को अपने टीवी पर हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री में देख सकते हैं.

द हंड्रेड 2025 का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें? (The Hundred 2025 Live Streaming In India)

अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर ‘द हंड्रेड’ के मैच देखना चाहते हैं, तो SonyLiv ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा, FanCode ऐप और वेबसाइट पर भी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा दी जाएगी. इसके लिए दर्शकों को इन प्लेटफॉर्म्स पर लॉगिन करना होगा और संभवतः सब्सक्रिप्शन भी लेना पड़े.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

बर्मिंघम फीनिक्स (BPH Likely Playing XI): विल स्मीड, बेन डकेट, जो क्लार्क (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन (कप्तान), जैकब बेथेल, लुइस किम्बर, बेनी हॉवेल, क्रिस वुड, एडम मिल्ने, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट.

वेल्श फायर (WEF Likely Playing XI): टॉम एबेल (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), टॉम कोहलर-कैडमोर, स्टीवन स्मिथ, ल्यूक वेल्स, सैफ ज़ैब, पॉल वाल्टर, क्रिस ग्रीन, डेविड पायने, अजीत डेल, मैट हेनरी.

नोट: बर्मिंघम फीनिक्स बनाम वेल्श फायर के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2025 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).