क्रिकेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एजबेस्टन में बर्मिंघम फीनिक्स महिला बनाम वेल्श फायर महिला के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

फिलहाल बर्मिंघम फीनिक्स महिला की टीम इस सीजन में पांच मुकाबले खेली हैं. इस दौरान बर्मिंघम फीनिक्स महिला की टीम को महज एक मुकाबले में जीत मिली हैं. पॉइंट्स टेबल में चार अंकों के साथ बर्मिंघम फीनिक्स महिला सातवें पायदान पर हैं. दूसरी ओर, वेल्श फायर महिला अब तक इस सीजन में पांच मुकाबले खेले हैं.

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एजबेस्टन में बर्मिंघम फीनिक्स महिला बनाम वेल्श फायर महिला के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
बर्मिंघम फीनिक्स महिला बनाम वेल्श फायर महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Birmingham Phoenix Women vs Welsh Fire Women, 24th Match The Hundred 2025 Satta Bazar Favourite Team: द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता 2025 का 24वां मुकाबला आज यानी 22 अगस्त को बर्मिंघम फीनिक्स महिला बनाम वेल्श फायर महिला के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन (Edgbaston) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में दोनों टीमों का यह छठवां मुकाबला हैं. इस सीजन में दोनों टीमों का अब तक निराशाजनक प्रदर्शन रहा हैं. इस टूर्नामेंट में बर्मिंघम फीनिक्स महिला की अगुवाई एलिस पेरी (Ellyse Perry) कर रहीं हैं. जबकि, वेल्श फायर महिला की कमान टैमी ब्यूमोंट (Tammy Beaumont) के कंधों पर हैं. इस मुकाबले में बर्मिंघम फीनिक्स महिला की टीम हर हाल में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: BPH-W vs WEF-W, 24th Match The Hundred 2025 Edgbaston Pitch Report And Weather Update: एजबेस्टन में बर्मिंघम फीनिक्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या वेल्श फायर के गेंदबाजों का बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन

फिलहाल बर्मिंघम फीनिक्स महिला की टीम इस सीजन में पांच मुकाबले खेली हैं. इस दौरान बर्मिंघम फीनिक्स महिला की टीम को महज एक मुकाबले में जीत मिली हैं. पॉइंट्स टेबल में चार अंकों के साथ बर्मिंघम फीनिक्स महिला सातवें पायदान पर हैं. दूसरी ओर, वेल्श फायर महिला अब तक इस सीजन में पांच मुकाबले खेले हैं.

इस दौरान वेल्श फायर महिला की टीम को महज एक मैच में जीत मिली हैं. वहीं, चार मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा हैं. वेल्श फायर महिला की टीम चार अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर हैं. वेल्श फायर महिला की टीम का नेट रन रेट -1.171 है. आज के मुकाबले वेल्श फायर महिला की टीम बर्मिंघम फीनिक्स महिला के खिलाफ जीत दर्ज कर अपना नेट रन रेट सुधारना चाहेगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (BPH-W vs WEF-W Head-to-Head)

द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता में बर्मिंघम फीनिक्स महिला बनाम वेल्श फायर महिला के बीच अब तक कुल चार मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान बर्मिंघम फीनिक्स महिला की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. लंबर्मिंघम फीनिक्स महिला की टीम ने तीन मुकाबलों में जीत हासिल की हैं. जबकि, वेल्श फायर महिला की टीम को महज एक मैच में जीत नसीब हुई हैं. आज के मुकाबले में वेल्श फायर महिला की टीम अपनी दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

बर्मिंघम फीनिक्स महिला बनाम वेल्श फायर महिला मैच पर सट्टा बाजार गर्म

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि बर्मिंघम फीनिक्स महिला बनाम वेल्श फायर महिला (BPH-W vs WEF-W) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में बर्मिंघम फीनिक्स महिला की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन वेल्श फायर महिला की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2025 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).