Indian National Cricket Team vs United States Of America National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 3rd Match Satta Bazar Favorite Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज यानी 7 फरवरी से हो गया हैं. टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम उतरने के लिए तैयार है. टीम इंडिया टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में खेलने उतरेगी. इस टूर्नामेंट के इतिहास में अभी तक कोई भी टीम लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, यूएसए की कमान मोनंक पटेल (Monank Patel) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया को हराकर इतिहास रचना चाहेगी यूएसए, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस बार भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल सहित कुल आठ मुकाबले खेले जाएंगे. टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला इसी मैदान पर यूएसए के खिलाफ खेलेगी. ऐसे में ये स्टेडियम टूर्नामेंट के लिहाज से बेहद खास होने वाला है. टीम इंडिया को टूर्नामेंट के ग्रुप ए में रखा गया है. इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड की टीम मौजूद है.
भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप में शेड्यूल
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 7 फरवरी को भारत का पहला मुकाबला अमेरिका से है. इसके बाद टीम 12 फरवरी को नामीबिया का सामना अरुण जेटली स्टेडियम में करेगी. भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होना है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और नीदरलैंड का मैच 18 फरवरी को खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 ग्रुप हैं और हर ग्रुप की टॉप-2 टीमों को सुपर-8 में जगह मिलेगी.
टीम इंडिया बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs USA T20I Head To Head Record)
टीम इंडिया बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच अबतक कुल एक ही टी20 मुकाबला खेला गया हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने यह मुकाबला सात विकेट से अपने नाम किया था. जबकि, संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम ने अभी तक टीम इंडिया के खिलाफ जीत का स्वाद नहीं चखा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 12 जून 2024 को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने अमेरिका को 7 विकेट से शिकस्त दी थी.
भारत बनाम यूएसए मैच पर सट्टा बाजार गर्म (IND vs USA Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारत बनाम न्यूजीलैंड (IND vs NZ Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में भारत की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन यूएसए की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.













QuickLY