BAN vs NZ, 3rd ODI 2026 Live Score Update: चटगांव में बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
तीसरा वनडे मुकाबला चटगांव के बिर श्रेष्ठ फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस विकेट पर अच्छी उछाल और गति देखने को मिल सकती है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में मदद मिलेगी. स्पिनरों को यहां ज्यादा मदद नहीं मिलती है. आंकड़ों के अनुसार यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को हाल के मैचों में ज्यादा सफलता नहीं मिली है.
New Zealand National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 3rd ODI Match Live Score Update: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्याणक मुकाबला आज यानी 23 अप्रैल को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चट्टोग्राम (Chattogram) के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम (Bir Sreshtho Flight Lieutenant Matiur Rahman Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जा रहा हैं. सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है, ऐसे में यह मुकाबला निर्णायक होने वाला है. दूसरे वनडे में बांग्लादेश ने शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी की थी. दोनों टीमों की नजर सीरीज जीतने पर होगी. यह भी पढ़ें: SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
न्यूजीलैंड दौरा बांग्लादेश 2026 के तीसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमें जीत के इरादे से उतरेंगी. दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने 199 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर सीरीज बराबर की थी. अब चटगांव में होने वाला यह मैच सीरीज का फैसला करेगा. वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 48 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें न्यूजीलैंड ने 35 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश को 12 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मैच बेनतीजा रहा है. वहीं बांग्लादेश की सरजमीं पर बांग्लादेश का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है.
तीसरा वनडे मुकाबला चटगांव के बिर श्रेष्ठ फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस विकेट पर अच्छी उछाल और गति देखने को मिल सकती है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में मदद मिलेगी. स्पिनरों को यहां ज्यादा मदद नहीं मिलती है. आंकड़ों के अनुसार यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को हाल के मैचों में ज्यादा सफलता नहीं मिली है. बांग्लादेश के लिए नाहिद राणा ने पिछले मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके थे. वहीं न्यूजीलैंड के निक केली ने 86 रन की अहम पारी खेली थी. इस मैच में भी इन खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी.
नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2026 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

