Australia Women vs England Women, 23rd Match Pitch Report And Weather Update: इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज करेंगी रनों की बारिश या इंग्लैंड के गेंदबाज रचेंगी इतिहास, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम इंग्लैंड महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia Women National Cricket Team vs England Women National Cricket Team, 23rd Match ICC Womens World Cup 2025 Pitch Report And Weather Update: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा हैं. इस टूर्नामेंट का 23वां मुकाबला आज यानी 22 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला इंदौर (Indore) के होलकर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रही ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली को पिंडली की चोट की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से बाहर होना पड़ा है. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह छठा मुकाबला हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की अगुवाई नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) कर रहीं हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की कमान एलिसा हीली (Alyssa Healy) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs India ODI Stats At Adelaide: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एडिलेड स्टेडियम में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पिछले मैच में बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की है. फिलहाल पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले पायदान पर है. दूसरी तरफ, पिछले मैच में इंग्लैंड टीम ने भी टीम इंडिया को रोमांचक मुकाबले में 4 रन से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की है. इंग्लैंड की टीम पांचवें स्थान पर है. इस टूर्नामेंट में यह दोनों टीमें अपने सभी मैच जीते हैं और अच्छी फार्म में है. इस मैच में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई ताहलिया मैकग्राथ करती नजर आएंगी.

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच यह मैच इंदौर में खेला जाएगा. इस मैच में तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इस मैच के दौरान बारिश की संभावना कम है. ह्यूमिडिटी भी 45% तक रहने की उम्मीद है. इस मैदान पर पिछला मैच इंग्लैंड बनाम टीम इंडिया के बीच खेला गया जिसमें अच्छे स्कोर देखने को मिले हैं. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पिछले पांच सालों में 10 मैच खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सात मैच जीते हैं और इंग्लैंड ने महज तीन मैच जीते हैं.

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम इंग्लैंड महिला वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS W vs ENG W ODI Head To Head Record)

ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कुल 89 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया महिला का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया महिला की टीम ने 61 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, इंग्लैंड महिला की टीम को महज 24 मैच में जीत नसीब हुई हैं. इसके अलावा, तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला और एक मैच टाई रहा हैं.

होलकर क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट (Holkar Cricket Stadium)

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 23वां मुकाबला आज यानी 22 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर अब तक 10 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सात मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता हैं. जबकि, तीन मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीता हैं. इस पिच पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 319 रन रहा है. इस मैदान पर आखिरी मुकाबला मौजूदा वर्ल्ड कप के दौरान ही खेला गया था जिसे साउथ अफ्रीका की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 40.5 ओवर में 232 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से जीता था.

इंदौर के मौसम का हाल (Indore Weather Report)

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 23वां मुकाबला आज यानी 22 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इस मैच के दौरान बारिश की संभावना काफी कम है. ह्यूमिडिटी भी 45% तक रहने की उम्मीद है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (AUS W vs AUS W 23th ODI Match Likely Playing XI)

ऑस्ट्रेलिया (AUS W Likely Playing XI): जॉर्जिया वोल, फोएबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन.

इंग्लैंड (ENG W Likely Playing XI): टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हीथर नाइट, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, एम्मा लैम्ब, एलिस कैप्सी, चार्लोट डीन, सारा ग्लेन/सोफी एक्लेस्टोन, एम अर्लट, लिंसे स्मिथ.

नोट: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.