Afghanistan National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard Update: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 21 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने वेस्टइंडीज को 38 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही अफगानिस्तान की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में अफगानिस्तान की कमान राशिद खान (Rashid Khan) के हाथों में हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई ब्रैंडन किंग (Brandon King) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान ब्रैंडन किंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand, 1st T20I Match Toss Winner Prediction: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच नागपुर में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
अफगानिस्तान 2023 वर्ल्ड कप से लगातार अच्छा प्रदर्शन करता आ रहा है. 2023 वर्ल्ड कप में अफगान टीम ने मजबूत ऑस्ट्रेलिया को हराकर सभी को चौंका दिया था और प्लेऑफ में पहुंचने के बेहद करीब पहुंच गई थी. हालांकि, ग्लेन मैक्सवेल की शानदार पारी ने उनका यह सपना तोड़ दिया. अब बात वेस्टइंडीज के खिलाफ आने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज़ की करें, तो साल 2017 में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को टी20 सीरीज़ में व्हाइटवॉश किया था. ऐसे में सवाल है कि क्या अफगानिस्तान इस बार पुरानी हार का बदला ले पाएगा या वेस्टइंडीज एक बार फिर अफगान टीम को करारी शिकस्त देगा.
अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज के बीच अबतक कुल नौ टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, अफगानिस्तान की टीम को महज चार मैचों में जीत नसीब हुई है. अब तक खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच बहुत ज्यादा मैच नहीं हुए हैं, लेकिन जितने भी मुकाबले हुए हैं, वे काफ़ी रोमांचक रहे हैं.
नोट: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY