Abhishek Sharma New Record: खतरे में रोहित शर्मा का ये अनोखा रिकॉर्ड, गुवाहाटी में महज इतने छक्के जड़ते ही इतिहास रच देंगे अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 3rd T20I Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 25 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को सात विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Suryakumar Yadav New Miletone: तीसरे टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का मौका, अपने नाम कर लेंगे ये बेहद ही खास रिकॉर्ड

टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा साल 2024 से लेकर अब तक कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं. अब अभिषेक शर्मा एक और खास रिकॉर्ड की दहलीज पर हैं. अगर अभिषेक शर्मा का बल्ला गुवाहाटी में होने वाले तीसरे टी20 में चल गया तो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक धांसू रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाएगा. रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभिषेक शर्मा को सिर्फ तीन छक्कों की दरकार है.

गुवाहाटी मुकाबले में टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगा, क्योंकि वो पहले दोनों मैच जीत चुका है. पहले टी20 में अभिषेक शर्मा ने 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी, जिसमें आठ छक्के शामिल थे, लेकिन दूसरे मैच में उनका खाता नहीं खुला था. अब बारी तीसरे टी20 की है, जिसमें तीन छक्के लगाते ही वो रोहित शर्मा का खास रिकॉर्ड ब्रेक कर देंगे.

रोहित शर्मा के जिस खास रिकॉर्ड को अभिषेक शर्मा तोड़ने के करीब हैं, वो न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कीर्तिमान है. रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी20 सीरीज में कुल 10 छक्के मारे थे. ये सीरीज 2021-22 में हुई थी, जिसमें रोहित शर्मा ने 10 छक्के और 11 चौके लगाए थे. रोहित शर्मा के बाद इस लिस्ट में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर का नाम है, जिन्होंने नौ-नौ छक्के मारे हैं.

क्या इतिहास रच पाएंगे अभिषेक शर्मा

जब अभिषेक शर्मा आज तीसरा टी20 खेलने मैदान पर उतरेंगे, तो तीन छक्के लगाकर वो रोहित का ये रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे. अभिषेक शर्मा एक ही मैच में आठ छक्के लगा चुके हैं. अपने टी20 करियर में अभिषेक शर्मा ने 34 पारियों में 81 छक्के ठोके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा नंबर एक पर हैं, जिन्होंने 27 छक्के मारे हैं. अगर अभिषेक शर्मा बचे हुए तीन टी20 मैचों में 20 और छक्के लगा देते हैं, तो इस मामले में भी वो रोहित से आगे निकलकर इतिहास रच देंगे.