EAM S Jaishankar Dares Rahul Gandhi: विदेश मंत्री जयशंकर ने राहुल गांधी पर निशाना, विदेश यात्रा के दौरान राजनीति नहीं करने को लेकर कही ये बात (Video)
राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं. अमेरिका पहुंचने के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर एक के बाद एक कई सवाल उठाए थे. राहुल गांधी के हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नसीहत देते हुए विदेश यात्रा के दौरान राजनीति नहीं को लेकर बात कही है.
EAM S Jaishankar Dares Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अमेरिका के दौरे पर हैं. अमेरिका पहुंचने के बाद वाशिंगटन डीसी में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर एक के बाद एक कई सवाल उठाए थे. जिसका भारत में विरोध हो रहा है. अमेरिका दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर से जब राहुल गांधी के हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर सवाल पूछा गया तो विदेश मंत्री ने कहा कि अगर मैं विदेश की यात्रा पर हूं तो मैं वहां राजनीतिक नहीं करूंगा. अगर मुझे बहस करनी होगी तो मैं अपने देश में करूंगा. एक लोकतांत्रिक देश में सबकी सामूहिक ज़िम्मेदारी, राष्ट्रीय हित, सामूहिक छवि होती है. कुछ चीज़ें राजनीति से ऊपर उठकर होती हैं. जब आप देश के बाहर कदम रखते हैं तो आपको यह बातें ध्यान में रखनी चाहिए.
Video:
#WATCH | ..."There are sometimes, things bigger than politics & when you step outside the country, that is important to remember...I differ with them but how I counter it, I would like to go home and do it. Watch me when I get back": EAM S Jaishankar when asked about Congress… pic.twitter.com/7h0YutokpH
— ANI (@ANI) June 3, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2023 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

