Russia-Ukraine War: खारकीव में हमले में मारे गए भारतीय छात्र की मौत की जांच करेगा रूस
भारत में रूस के नामित राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा है कि रूस खारकीव में 21 वर्षीय भारतीय मेडिकल छात्र की मौत की जांच करेगा. इससे पहले डेनिस अलीपोव (Denis Alipov) ने कहा है कि खरकीव में फंसे भारतीयों को लेकर भारत की तरफ से इमरजेंसी की इस स्थिति में सुरक्षित बाहर निकालने का आग्रह किया गया है.
यूक्रेन में रूसी सेना का आक्रामक हमला जारी है. इस हमले में मंगलवार को खारकीव में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई. रूसी सेना की गोलीबारी में कर्नाटक के रहने वाले मेडिकल के छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत हो गई. भारत के लिए यह बेहद दुखद घटना है. इसी के साथ अन्य छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच डर और अधिक बढ़ गया है. इस बीच भारत में रूस के नामित राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा है कि रूस खारकीव में 21 वर्षीय भारतीय मेडिकल छात्र की मौत की जांच करेगा.
इससे पहले डेनिस अलीपोव (Denis Alipov) ने कहा है कि खरकीव में फंसे भारतीयों को लेकर भारत की तरफ से इमरजेंसी की इस स्थिति में सुरक्षित बाहर निकालने का आग्रह किया गया है. अलीपोव ने कहा कि भारत हमारा रणनीतिक सहयोगी है. उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में भारत ने जो संतुलित रवैया दिखाया है, उसके लिए हम भारत का शुक्रिया अदा करते हैं. अलीपोव ने कहा कि भारत इस संकट की गहराई को समझता है.
Russia will investigate death of 21-year-old Indian medical student in Ukrainian city of Kharkiv: Russian Ambassador-designate Denis Alipov
— Press Trust of India (@PTI_News) March 2, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2022 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

