विदेश

Russia-Ukraine War: इंटरनेशनल जूडो फेडेरेशन से पुतिन सस्पेंड, यूक्रेन पर हमले के बाद हुई कार्रवाई

अंतरराष्ट्रीय जूडो फेडेरेशन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मानद अध्यक्ष के पद से हटा दिया है. यूक्रेन पर रूसी सेना के हमले के बाद यह कार्रवाई की गई है.

Russia-Ukraine War: इंटरनेशनल जूडो फेडेरेशन से पुतिन सस्पेंड, यूक्रेन पर हमले के बाद हुई कार्रवाई
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Photo Credit : Twitter)

Russia-Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति (Russian President) व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin)को इंटरनेशनल जूडो फेडरेशन (International Judo Federation) ने सस्पेंड (Suspended) कर दिया है. यूक्रेन (Ukraine) पर रूसी सेना के हमले के बाद यह कार्रवाई की गई है. इससे पहले भी कई खिलाड़ी और खेल संस्थाएं रूस का विरोध कर चुके हैं. रूस के खिलाड़ी भी इस युद्ध के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर बोल चुके हैं.अंतरराष्ट्रीय जूडो फेडेरेशन ने अपने बयान में कहा "यूक्रेन में चल रहे युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय जूडो फेडेरेशन व्लादिमीर पुतिन को मानद अध्यक्ष और एंबेसडर के पद से बर्खास्त करता है."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2022 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).