विदेश

Shree Krishna Janmashtami 2022: जन्माष्टमी के मौके पर पत्नी संग मंदिर पहुंचे Rishi Sunak, ब्रिटेन में पीएम पद की दौड़ में हैं शामिल

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने जन्माष्टमी के मौके पर पत्नी संग मंदिर पहुंच कर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए.

Shree Krishna Janmashtami 2022: जन्माष्टमी के मौके पर पत्नी संग मंदिर पहुंचे Rishi Sunak,  ब्रिटेन में पीएम पद की दौड़ में हैं शामिल

UK Politics: ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद के लिए कंजर्वेटिव पार्टी के नेता की दौड़ में शामिल पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने जन्माष्टमी (Shri Krishna Janmashtami 2022) के मौके पर पत्नी संग मंदिर पहुंच कर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए. उन्होंने ट्वीटर पर फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा "आज जन्माष्टमी मनाने के लिए मैं अपनी पत्नी अक्षता के साथ भक्तिवेदांत मनोर मंदिर गया."

आपको बता दें कि एक नये सर्वेक्षण में विदेश मंत्री लिज ट्रस (Liz Truss) प्रधानमंत्री पद के लिए कंजर्वेटिव पार्टी के नेता की दौड़ में पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) से 32 अंकों से आगे चल रही हैं, लेकिन सर्वे में निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) भी कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों की पसंद बने हुए हैं.

Today I visited the Bhaktivedanta Manor temple with my wife Akshata to celebrate Janmashtami, in advance of the popular Hindu festival celebrating Lord Krishna’s birthday. pic.twitter.com/WL3FQVk0oU

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2022 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).