विदेश

Brain Eating Amoeba: शख्स का 'दिमाग खा गया कीड़ा', पानी के जरिए नाक से घुसा था अंदर, युवक की मौत

शख्स की मौत Naegleria fowleri नाम के परजीवी की वजह से हुई है, जिसे आमतौर पर दिमाग खाने वाले अमीबा के तौर पर जाना जाता है.

Brain Eating Amoeba: शख्स का 'दिमाग खा गया कीड़ा', पानी के जरिए नाक से घुसा था अंदर, युवक की मौत
(Photo Credit : Twitter)

Brain Eating Amoeba Killed Man: अमीबा और पैरामीशियम शरीर में प्रवेश करने के बाद खासा नुकसान पहुंचाते हैं. अमेरिका में एक शख्स पानी से अपनी नाक साफ कर रहा था, लेकिन इस प्रक्रिया में उसके शरीर के अंदर ‘दिमाग खाने वाला कीड़ा’घुस गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई.

फ्लोरिडा के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एक शख्स की मौत Naegleria fowleri नाम के परजीवी की वजह से हुई है, जिसे आमतौर पर दिमाग खाने वाले अमीबा के तौर पर जाना जाता है. शख्स टंकी के पानी से साइनस रिंजिंग प्रॉसेस कर रहा था. इस दौरान पानी के ज़रिये अमीबा नाक से होते हुए शख्स के दिमाग तक पहुंच गया. इंफेक्शन की वजह से उसके दिमाग में सूजन आ गई. इंफेक्शन से उसकी मौत हो गई.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2023 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).