Israel-Hamas War: हमास से जंग पर बोले PM नेतन्याहू- यह सिर्फ हमारी लड़ाई नहीं है, बल्कि यह दुनिया की लड़ाई है
हमास से जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बाद ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक इजरायल दौरे पर पहुंच गए हैं. तेल अवीव में इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने मीडियो को संबोधित किया.
हमास से जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बाद ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक इजरायल दौरे पर पहुंच गए हैं. तेल अवीव में इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने मीडियो को संबोधित किया. इस दौरान नेतन्याहू ने कहा, "यह केवल हमारी लड़ाई नहीं है, बल्कि यह पूरी सभ्य दुनिया की लड़ाई है...यह हमारे लिए सबसे मुश्किल घड़ी है, यह दुनिया का सबसे मुश्किल समय है. हमें एक साथ खड़े होने और जीतने की जरूरत है..."
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इजरायल के साथ एकजुटता दिखाने के लिए इजरायल पहुंचे हैं. यहां उन्होंने पीएम नेतन्याहू से मुलाकात की. ब्रिटिश पीएमओ के बयान के मुताबिक, सुनक ने इजरायल पर हमास के आतंकवादी हमले की निंदा की. बीते दो हफ्तों से चल रहे युद्ध में जान गंवाने वाले लोगों के लिए उन्होंने संवेदना व्यक्त की.
#WATCH | Israeli PM Benjamin Netanyahu and British PM Rishi Sunak in Tel Aviv
"This is not merely our battle but it is a battle of the entire civilised world...This is our darkest hour, it is the world's darkest hour. We need to stand together and win...," says Netanyahu.… pic.twitter.com/fiKgmbliTz
— ANI (@ANI) October 19, 2023
सुनक ने इस बात पर भी जोर दिया कि किसी भी नागरिक की मौत एक त्रासदी है. वह साथी नेताओं से कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के रूप में हमास के बर्बर आतंकवाद को क्षेत्र में संघर्ष को बढ़ाने के लिए उत्प्रेरक नहीं बनने देना चाहिए.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2023 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

