Hamas Released Hostages Video: हमास ने 17 बंधकों को रिहा किया, गाजा-मिस्र सीमा पर रेडक्रॉस को सौंपने का वीडियो आया सामने
हमास ने सीजफायर के तीसरे दिन रविवार को 7 अक्टूबर को अगवा किए गए 14 अन्य इजरायली बंधकों को रेडक्रॉस को सौंप दिया.
Hamas Released Hostages: हमास ने सीजफायर के तीसरे दिन रविवार को 7 अक्टूबर को अगवा किए गए 14 अन्य इजरायली बंधकों को रेडक्रॉस को सौंप दिया. हमास ने तीन विदेशी बंधकों को भी रिहा कर दिया. इन बंधकों में से 13 इजरायली नागरिक, एक रूसी-इजरायली नागरिक और 3 अन्य देशों के नागरिक थे.
इजरायल पक्ष महिलाओं और बच्चों सहित 42 फिलिस्तीनी कैदियों को भी रिहा करेगा. आईडीएफ के सूत्रों ने बताया कि 17 बंधक अब आईडीएफ के पास हैं और वे जल्द ही गाजा पट्टी से इजरायल पहुंचेंगे.
The first images of the Red Cross convoy of hostages at the Rafah Crossing on the Gaza-Egypt border have been released.
The Israeli military says Hamas has released 17 more hostages on the third day of the truce. @AliBunkallSKY reports from Tel Aviv.https://t.co/E3QDogFQyd pic.twitter.com/oXt5I9gpv2
— Sky News (@SkyNews) November 26, 2023
बंधकों/कैदियों की तीसरी अदला-बदली तब हुई, जब हमास ने शनिवार को इजरायली बंधकों की रिहाई में देरी की और आरोप लगाया कि इजरायल ने गाजा पट्टी को सहायता सामग्री की आपूर्ति में देरी की थी, जो उनकी रिहाई की शर्त का हिस्सा था.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2023 11:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

