विदेश

Imran Khan Arrest Video: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, तोशाखाना मामले में सजा के ऐलान के बाद गिरफ्तार, चुनाव लड़ने पर भी लगी रोक

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को तोशाखाना मामले में बड़ा झटका लगा है. जिला और सत्र अदालत में ने मामले में सुनवाई के बाद पूर्व पीएम इमरान खान को दोषी पाते हुए तीन साल की सजा सुनाई गई है. सजा के ऐलान के बाद इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है

Imran Khan Arrest Video: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, तोशाखाना मामले में सजा के ऐलान के बाद गिरफ्तार, चुनाव लड़ने पर भी लगी रोक
इमरान खान (Photo: ANI)

Imran Khan Arrest Video: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को तोशाखाना मामले में बड़ा झटका लगा है. जिला और सत्र अदालत में ने मामले में सुनवाई के बाद पूर्व पीएम इमरान खान को दोषी पाते हुए तीन साल की सजा सुनाई गई है. सजा के ऐलान के बाद इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस इमरान खान को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन लेकर जा रही है. इमरान खान के लिए तोशाखाना मामले में गिरफ्तारी से बड़ा झटका यह है कि उनके चुनाव लड़ने पर पांच साल तक के लिए रोक लगा दी गई है.

हालांकि इससे पहले इस्लामाबाद हाई कोर्ट द्वारा मामले में राहत से इनकार किए जाने के बाद इमरान ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था. पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पिछले साल 21 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री को तोशाखाना मामले में झूठे बयान और गलत घोषणा करने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था. मई में एक ट्रायल कोर्ट ने मामले में कार्रवाई को चुनौती देने वाली खान की याचिका खारिज कर दिया था और पीटीआई प्रमुख को दोषी ठहराया था.

इमरान खान गिरफतार:

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2023 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).