China Vs Taiwan: ताइवान से युद्ध लड़ेगा चीन! शी जिनपिंग ने सेना को जंग की तैयारी करने का दिया आदेश
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी सेना से युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है. उन्होंने यह बातें बीजिंग में आयोजित सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के जॉइंट ऑपरेशंस कमांड सेंटर में कही है.
चीन ने ताइवान से तनाव के बीच एक बड़ा कदम उठाया है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी सेना से युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है. उन्होंने यह बातें बीजिंग में आयोजित सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के जॉइंट ऑपरेशंस कमांड सेंटर में कही है.
शी जिनपिंग ने सेना को युद्ध की तैयारी के लिए अपनी सारी ऊर्जा लगा देना का आदेश दिया है. जिनपिंग ने सेना को एक्शन मोड में रहने के आदेश दिए हैं. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, Xu Qiliang ने कहा कि चीनी आर्मी को हमेशा तना हुआ तीर के समान तैयार रहना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके सैनिक हर समय लड़ने के लिए तैयार हैं.
ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि चीन ने यह फैसला ताइवान में बढ़ते राजनायिक दखल, भारत के साथ सीमा विवाद और अमेरिका के साथ विभिन्न मुद्दे को लेकर चल रहे गतिरोध को लेकर किया है. नैंसी पोलिसी के ताइवान यात्रा के बाद से ही चीन खफा चल रहा है.
#Chinese leader #XiJinping has called on the Chinese military to “enhance troop training and combat preparedness” in his first visit to the military’s joint operations command headquarters in his third term. | @ananthkrishnan reportshttps://t.co/BAbZHANVJy
— The Hindu (@the_hindu) November 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2022 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

