Bangladesh Blast Video: बांग्लादेश के ढाका में बड़ा धमाका, हादसे में 14 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मंगलवार को एक इमारत में हुए विस्फोट में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग घायल हो गये हैं.
Dhaka Blast Video: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मंगलवार को एक इमारत में विस्फोट हो गया. इस धमाके में 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. अचानक हुए विस्फोट से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. राहत बचाव कार्य जारी है. मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है.
माका गुलिस्तान इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में हुआ. धमाका आज शाम 4 बजे के करीब हुआ. जिस इमारत में धमाका हुआ, वो 7 मंजिला है. बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर ब्लास्ट हुआ. धमाके के कारण के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है. बिल्डिंग में सैनिटरी प्रोडक्ट्स के कई स्टोर हैं और इसके बगल की इमारत में BRAC बैंक की ब्रांच है.
इससे पहले 4 मार्च को बांग्लादेश में चटगांव सीताकुंड उपजिला के कदम रसूल (केशबपुर) क्षेत्र में एक ऑक्सीजन प्लांट में विस्फोट होने से 6 लोगों की मौत हो गई. इस धमाके में 30 से अधिक लोग घायल हो गए.
At least 7 people killed, over 70 people injured in an explosion at a building in Bangladesh's Dhaka: Local media #Dhaka #Bangladesh #DHAKABLAST pic.twitter.com/5b8XTEYhxx
— Shubham Rai (@shubhamrai80) March 7, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2023 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

