Egypt Oldest Mummy: मिस्र में मिली 4300 साल पुरानी ममी! वैज्ञानिक हैरान, हजारों साल तक कैसे रही सलामत?
मिस्र की राजधानी काहिरा के पास प्राचीन मकबरे की खोज की गई है, जिसके अंदर 4300 साल पुरानी ममी मिली है. खास बात है कि ताबूत के अंदर यह ममी करीब-करीब पूरी मिली है, जबकि पुरानी खोजों में ऐसा कम ही देखा गया है.
Egypt Oldest Mummy: हाल ही में पुरातत्वविदों की एक टीन ने मिस्र की राजधानी काहिरा के पास प्राचीन मकबरे की खोज की है, जिसके अंदर 4300 साल पुरानी ममी मिली है. यह मिस्र में आजतक खोजी गई सबसे पुरानी ममी हो सकती है.
खोज कर रहे पुरातत्वविदों की टीम ने बताया कि जो ममी मिली है, यह हेकाशीप्स नाम के शख्स की है. इस ममी को एक पत्थर से बने ताबूत के अंदर दफनाया गया होगा, जिसके बाद चूने की एक परत उसे बंद कर दिया गया होगा. खास बात है कि ताबूत के अंदर यह ममी करीब-करीब पूरी मिली है, जबकि पुरानी खोजों में ऐसा कम ही देखा गया है. साइट पर पुरातत्वविदों को कई और मकबरे भी मिले हैं. मकबरों में कई तरह की मूर्तियां भी मिली हैं. इसके अलावा दीवारों पर भी अलग-अलग तरह की कलाकृतियां बनी हुई हैं.
The 4,300-year-old mummy was one of dozens of discoveries made near Cairo. https://t.co/75T9RZZ3mU
— FOX 10 Phoenix (@FOX10Phoenix) January 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2023 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

