Earthquake In Afghanistan: अफगानिस्तान में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई तीव्रता; एक महीने में चौथी बार हिली धरती
अफगानिस्तान में शुक्रवार तड़के एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, सुबह लगभग 6:09 बजे 3.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया.
Afghanistan Earthquake Today: अफगानिस्तान में शुक्रवार तड़के एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, सुबह लगभग 6:09 बजे 3.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 80 किलोमीटर नीचे था. झटके इतने हल्के थे कि ज्यादातर लोगों को महसूस नहीं हुए, लेकिन लगातार आ रहे झटकों ने स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ा दी है. इससे पहले बीते मंगलवार को 4.3 तीव्रता का भूकंप आया, जबकि 17 अक्टूबर को उत्तरी क्षेत्र में 5.5 तीव्रता का एक और ज्यादा शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया. यह भूकंप पिछले महीने का चौथा बड़ा भूकंप था.
विशेषज्ञों का कहना है कि अफगानिस्तान (Afghanistan), पाकिस्तान (Pakistan) और उत्तरी भारत का क्षेत्र भूकंपीय रूप से अत्यधिक सक्रिय क्षेत्र है, जहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटें (Eurasian Tectonic Plates) आपस में टकराती हैं. यही कारण है कि यहाँ अक्सर भूकंप आते रहते हैं.
ये भी पढें: Earthquake In Afghanistan: अफगानिस्तान में 5.6 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर में भी महसूस हुए झटके
EQ of M: 3.7, On: 24/10/2025 06:09:41 IST, Lat: 36.38 N, Long: 71.14 E, Depth: 80 Km, Location: Afghanistan.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/2BP488lEGu
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 24, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2025 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

