टेक

दिवाली के दिन Google पर लोगों ने सबसे ज्यादा कौन से 5 सवाल सर्च किए? CEO सुंदर पिचाई ने खोला राज

गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने एक GIF शेयर किया है. इसमें 5 डॉट हैं, जिनकी मदद से बताया है कि गूगल पर सबसे ज्यादा पांच ये सवाल सर्च किए हैं.

दिवाली के दिन Google पर लोगों ने सबसे ज्यादा कौन से 5 सवाल सर्च किए? CEO सुंदर पिचाई ने खोला राज
(Photo : X)

गूगल (Google) के CEO सुंदर पिचाई ने बताया कि पूरी दुनिया में दिवाली से जुड़े सवाल काफी सर्च किए गए. उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया में दिवाली को लेकर 5 सवाल सबसे ज्यादा सर्च किए हैं, जिसमें से पहला सवाल है कि भारतीय दिवाली क्यों मनाते हैं? उन्होंने बताया कि दिवाली के मौके पर Why टॉप ट्रेंडिंग में रहा.

गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने एक GIF शेयर किया है. इसमें 5 डॉट हैं, जिनकी मदद से बताया है कि गूगल पर सबसे ज्यादा पांच ये सवाल सर्च किए हैं.

गूगल पर सबसे ज्यादा पूछे गए ये 5 सवाल 

  1. भारतीय दिवाली क्यों सेलीब्रेट करते हैं? (Why Indians celebrate Diwali)
  2. दिवाली पर हम रंगोली क्यों बनाते हैं? (Why do we do rangoli on Diwali)
  3. दिवाली पर लाइट और लैंप क्यों जलाए जाते हैं? (Why do we light lamps on Diwali)
  4. दिवाली पर लक्ष्मी पूजा क्यों होती है? (Why is Lakshmi puja done on Diwali)
  5. दिवाली पर तेल से क्यों नहाते हैं? (Why oil bath on Diwali)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2023 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).