टेक

Vivo V60e 5G भारत में 7 अक्टूबर को होगा लॉन्च, 200MP कैमरा और AI फीचर्स से रहेगा लैस; जानें इसके अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में

Vivo भारत में 7 अक्टूबर 2025 को अपने नए स्मार्टफोन Vivo V60e 5G को लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी का दावा है कि यह फोन भारतीय बाजार में AI Festive Portrait फीचर के साथ आएगा.

Vivo V60e 5G भारत में 7 अक्टूबर को होगा लॉन्च, 200MP कैमरा और AI फीचर्स से रहेगा लैस; जानें इसके अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में
Vivo V60e (Photo Credits: Official Website)

Vivo V60e 5G India Launch: Vivo भारत में 7 अक्टूबर 2025 को अपने नए स्मार्टफोन Vivo V60e 5G को लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी का दावा है कि यह फोन भारतीय बाजार में AI Festive Portrait फीचर के साथ आएगा, जो सेल्फी और पोर्ट्रेट फोटोग्राफी को एक नए लेवल पर ले जाएगा. इस फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP वाइड-एंगल कैमरा और 50MP Eye AF सेल्फी कैमरा मिलेगा. इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. Vivo V60e 5G में IP68/69 रेटिंग, Funtouch OS 15 और पांच साल के OS एवं सिक्योरिटी अपडेट्स उपलब्ध होंगे. फोन MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर पर काम करेगा और AI Captions, Gemini AI जैसे AI-पावर्ड फीचर्स के साथ लैस होगा.

भारत में इसकी कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 28,749 रुपये से शुरू हो सकती है, जबकि 12GB+256GB वेरिएंट 32,749 रुपये में उपलब्ध होने की संभावना है.

ये भी पढें: iQOO 15 से लेकर OnePlus 15 और Realme GT 8 Pro तक, अक्टूबर 2025 में धमाल मचाने आ रहे नए Smartphone, देखें कौन-कौन से होंगे लॉन्च

7 अक्टूबर 2025 को लॉन्च होगा Vivo V60e 5G

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2025 11:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).