ISRO's Aditya L1 Big Update: सूर्य के अज्ञात पहलुओं की खोज करेगा आदित्य एल-1, जानें कहां पहुंचा? (VIDEO)
चंद्रयान-3 की सफलता के बाद आदित्य एल1 अपने सफ़र के लिए निकला है. सफ़र पर निकलने के बाद इसरो की तरफ से हर दिन पल-पल की जानकारी दी जा रही है. इसरो की तरफ से मंगलवार को भी आदित्य एल1 की जानकारी दी गई है.
ISRO's Aditya L1 Big Update: चंद्रयान-3 की सफलता के बाद आदित्य एल1 अपने सफ़र के लिए निकला है. सफ़र पर निकलने के बाद इसरो की तरफ से हर दिन पल-पल की जानकारी दी जा रही है. इसरो की तरफ से मंगलवार को भी आदित्य एल1 की जानकारी दी गई है. इसरो के एसोसिएट निदेशक अपूर्व भट्टाचार्य ने कहा कि इसरो का आदित्य एल1 सूर्य से निकलने वाली सौर ज्वालाओं और पृथ्वी पर पड़ने वाले प्रभावों को मापने पर ध्यान केंद्रित करेगा. "आदित्य एल1 को एल1 कक्षा में स्थापित किया जाएगा और यह दोनों काम करेगा, एक्स-रे के माध्यम से सूर्य की इमेजिंग और सौर ज्वालाओं की माप, जिसे हम सौर तूफान कहते हैं, जो सूर्य से निकलती है. यह अध्ययन करेगा कि यह कैसे प्रभावित करने वाला है पृथ्वी और क्या हम इसका मॉडल बना सकते हैं.
वहीं इससे पहले इसरो की तरफ से बताया गया कि भारत के पहले सूर्य मिशन के तहत सूरज के बाहरी वातावरण के अध्ययन के लिए भेजे गए आदित्य-एल1 यान की पृथ्वी की कक्षा से संबंधित तीसरी प्रक्रिया रविवार तड़के सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई. इसरो ने बताया कि अंतरिक्ष एजेंसी के बेंगलुरु स्थित टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) ने इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया.
Video:
VIDEO | ISRO's Aditya L1 will focus on measuring the solar flares which emits from the Sun and the impacts it will have on Earth.
"Aditya L1 will be placed at L1 orbit and it will do both, the imaging of Sun through X-rays and the measurements of solar flares which we call Solar… pic.twitter.com/gO2XLMpwD4
— Press Trust of India (@PTI_News) September 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2023 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

