VIDEO: चांद पर पानी की तलाश में रूस का 'चंद्रयान' पृथ्वी से रवाना, 47 साल बाद 'Luna 25' रचेगा इतिहास
रूस ने 47 साल बाद चांद पर अपना मिशन लूना-25 लॉन्च कर दिया है. ये चांद के साउथ पोल पर उतरेगा. इस मिशन का मकसद चंद्रमा पर पानी की खोज करना है.
रूस ने 47 साल बाद चांद पर अपना मिशन लूना-25 लॉन्च कर दिया है. ये चांद के साउथ पोल पर उतरेगा. इस मिशन का मकसद चंद्रमा पर पानी की खोज करना है. 1976 के बाद रूस ने अब मून पर यान भेजा है. इसे अमूर ओब्लास्ट के वोस्तोनी कॉस्मोड्रोम से लॉन्च किया गया, जो मॉस्को से करीब 5,550 किमी पूर्व में है.
NOW - Russia launches its first mission to the moon in nearly 50 years. pic.twitter.com/DWwqc3unax
— Disclose.tv (@disclosetv) August 10, 2023
रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के मुताबिक, लूना-25 चांद की ओर निकल चुका है. ये 5 दिन तक चांद की तरफ बढ़ता रहेगा. इसके बाद यह उसकी ऑर्बिट में 7-10 दिन चक्कर लगाएगा. 21 या 22 अगस्त को लूना-25 चांद की सतह पर उतर सकता है. भारत ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च किया था, जो 23 अगस्त को चांद पर लैंड करेगा.
#Luna25 / #Луна25 Mission Profile pic.twitter.com/OtxBc6XD8E
— SRI SAIDATTA (@nssdatta) August 10, 2023
रूस के लूना- 25 में रोवर और लैंडर हैं. लैंडर 800 किलोग्राम का है. लूना-25 चांद की मिट्टी के नमूने लेने और उनका एनालिसिस करने का काम करेगा. साथ ही लंबे समय तक चलने वाले रिसर्च करेगा. यान को सोयुज 2.1बी रॉकेट की मदद से लॉन्च किया गया. यह रॉकेट करीब 46.3 मीटर लंबा है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2023 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

