Elon Musk: एलन मस्क ने की बड़ी घोषणा, अगले 4 हफ्ते में लॉन्च होगा स्पेसएक्स का 5वां स्टारशिप
स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ एलन मस्क ने एक्स पर बताया है की उनकी कंपनी का स्टारशिप लॉन्च वाहन 4 हफ्ते में अपनी 5वीं उड़ान भरेगा. कई रिपोर्टों के अनुसार, जून में स्पेसएक्स द्वारा एक परीक्षण के लिए स्टारशिप अंतरिक्ष यान और सुपर हैवी बूस्टर लॉन्च किए गए थे.
- Read in
- हिंदी
Elon Musk: स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ एलन मस्क ने एक्स पर बताया है की उनकी कंपनी का स्टारशिप लॉन्च वाहन 4 हफ्ते में अपनी 5वीं उड़ान भरेगा. कई रिपोर्टों के अनुसार, जून में स्पेसएक्स द्वारा एक परीक्षण के लिए स्टारशिप अंतरिक्ष यान और सुपर हैवी बूस्टर लॉन्च किए गए थे. इस दौरान वे एक दूसरे से सफलतापूर्वक अलग हो गए और बूस्टर ने मैक्सिको की खाड़ी में एक नियंत्रित लैंडिंग की. आगामी परीक्षण, फ्लाइट 5 को स्टारशिप कार्यक्रम के लिए एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है. रिपोर्टों के मुताबिक, कंपनी स्टारशिप के बूस्टर को स्टारबेस पर वापस लाने का प्रयास करना चाहती है. स्पेसएक्स वर्तमान में अपने स्टारशिप रॉकेट की पूर्ण पुन: प्रयोज्यता प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है.
एलन मस्क ने अगले 4 हफ्ते में 5वे स्टारशिप को लॉन्च करने की घोषणा की
Flight 5 in 4 weeks https://t.co/K7pfdujrqx
— Elon Musk (@elonmusk) July 6, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2024 06:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

