PM Modi Congratulated Nishad Kumar: पीएम मोदी ने निषाद कुमार को दी बधाई, पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद T47 में जीता है सिल्वर मेडल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद T47 में सिल्वर मेडल जीतने के लिए निषाद कुमार को बधाई दी है.
PM Modi Congratulated Nishad Kumar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद T47 में सिल्वर मेडल जीतने के लिए निषाद कुमार को बधाई दी है. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद T47 स्पर्धा में रजत पदक जीतने की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए निषाद कुमार को बधाई. उन्होंने हम सभी को दिखाया है कि जुनून और दृढ़ संकल्प के साथ, सब कुछ संभव है. उनकी जीत सके भारत उत्साहित है. बता दें, निषाद ने इस स्पर्धा में 2.04 मीटर की सबसे ऊंची छलांग लगाई, जो इस सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा. वह यूएसए के रोडरिक टाउनसेंड से पीछे रहे, जिनकी सबसे ऊंची छलांग 2.12 मीटर थी. 24 वर्षीय पैरा-एथलीट ने तीन साल पहले टोक्यो पैरालिंपिक में भी इसी स्पर्धा में रजत पदक जीता था. निषाद के पदक के साथ पैरालिंपिक में एथलेटिक्स स्पर्धा में भारत के पदकों की संख्या तीन हो गई है. निषाद जब छह साल के थे, तब उनके परिवार के खेत में घास काटने वाली मशीन से उनका दाहिना हाथ कटने से गंभीर दुर्घटना हुई थी.
पीएम मोदी ने निषाद कुमार को दी बधाई
Congrats to @nishad_hj for his remarkable achievement in winning a Silver medal in the Men's High Jump T47 event at the #Paralympics2024! He has shown us all that with passion and determination, everything is possible. India is elated. #Cheer4Bharat pic.twitter.com/SBzJ3nZUDz
— Narendra Modi (@narendramodi) September 2, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2024 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

