क्रिकेट

Ranji Trophy 2022-23: अजिंक्य रहाणे ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, चौके और छक्कों की हुई बारिश; देखें वीडियो

टीम इंडिया से बाहर चल रहे दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने मुबई की कप्तानी करते हुए हैदराबाद के खिलाफ शानदार दोहरा शतक जड़ा हैं.

Ranji Trophy 2022-23: अजिंक्य रहाणे ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, चौके और छक्कों की हुई बारिश; देखें वीडियो
अजिंक्य रहाणे (Photo Credits: Twitter)

Ajinkya Rahane double hundred: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक ठोककर टीम इंडिया में अपनी वापसी की उम्मीदों को जिंदा रखा है. हैदराबाद के खिलाफ जारी राउंड-2 के मुकाबले में गुरुवार को अजिंक्य रहाणे 204 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान अजिंक्य रहाणे ने अपनी मैराथन पारी में 261 गेंदें खेली जबकि डबल सेंचुरी 253 बॉल में ठोकी. इस दौरान दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 26 चौके और 3 छक्के भी मारे. अपने कल के स्कोर 139 रन से आगे खेलते हुए आज दूसरे दिन अजिंक्य रहाणे ने हर गेंदबाज की क्लास लगाई. इसके अलावा यशस्वी जायसवाल (162) और सरफराज खान (126*) के शतकों के बूते मुंबई ने अपनी पहली पारी 651/6 के विशाल स्कोर पर घोषित की.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2022 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).