क्रिकेट

Obstructing The Field: हाथ से गेंद उठाकर विकेटकीपर को देना बल्लेबाज को पड़ा भारी, 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' के तहत अंपायर ने दिया आउट-WATCH VIDEO

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. इस टूर्नामेंट के लिए चार टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली हैं. इस दौरान मैदान पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला. दरअसल, टूर्नामेंट का 38वां मुकाबला इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया. इस मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाज हमजा शेख को रुकी हुई गेंद उठाकर विकेटकीपर को देना भारी पड़ गया.

Obstructing The Field: हाथ से गेंद उठाकर विकेटकीपर को देना बल्लेबाज को पड़ा भारी, 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' के तहत अंपायर ने दिया आउट-WATCH VIDEO
हमज़ा शेख (Photo Credits: Twitter)

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. इस टूर्नामेंट के लिए चार टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली हैं. इस दौरान मैदान पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला. दरअसल, टूर्नामेंट का 38वां मुकाबला इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया. इस मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाज हमजा शेख को रुकी हुई गेंद उठाकर विकेटकीपर को देना भारी पड़ गया, जिसके बाद उन्हें आउट दे दिया गया. हमज़ा शेख 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' का शिकार हुए. ये वाक़या इंग्लैंड की पारी के 17वें ओवर के दौरान हुआ. बल्लेबाजी कर रहे हमज़ा शेख ने गेंद को उठाकर विकेटकीपर को देना चाहा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हमज़ा शेख गेंद को उठाकर विकेटीकपर को पकड़ाते हैं, लेकिन इसी दौरान ज़िम्बाब्वे के विकेटकीपर रयान कामवेम्बा अपील कर देते हैं, जिसके बाद हमज़ा शेख को आउट करार दिया जाता है. हालांकि फील्ड अंपायर ने इस मामले में थर्ड अंपायर की मदद मांगी, जिसके बाद हमज़ा शेख को आउट करार दिया जाता है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2024 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).