NED vs SA, 16th Match Live Score Update: साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड को महज 103 रनों पर रोका, ओटनील बार्टमैन ने बरपाया कहर
नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 16वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. यह ग्रुप-डी का मुकाबला हैं. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने अब तक 1-1 मुकाबले खेले हैं.
NED vs SA, 16th Match: नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 16वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. यह ग्रुप-डी का मुकाबला हैं. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने अब तक 1-1 मुकाबले खेले हैं. नीदरलैंड को नेपाल के खिलाफ जीत मिली थी और साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को हराया था. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है. इस बीच साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर महज 103 रन ही बना सकीं. नीदरलैंड की तरफ से साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की ओर से ओटनील बार्टमैन ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. साउथ अफ्रीका की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 104 रन बनाने हैं.
INNINGS BREAK! 🚨
🇿🇦 South Africa need 104 runs in 120 balls to win. 🎯#NEDvSA #NEDvsSA #T20WorldCup #T20WorldCup2024 #Cricket pic.twitter.com/PH3WNmyqSc
— The Cricket TV (@thecrickettvX) June 8, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2024 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

