क्रिकेट

MI-W Beat UPW-W, 14th Match Live Score Update: मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 42 रनों से हराया, सैका इशाक ने की घातक गेंदबाजी

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का 14वां मुकाबला आज यूपी वॉरियर्स और गतविजेता मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. अब तक इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम को 3 मताच में जीत हासिल हुई है तो वहीं 2 में हार का सामना करना पड़ा है.

MI-W Beat UPW-W, 14th Match Live Score Update: मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 42 रनों से हराया, सैका इशाक ने की घातक गेंदबाजी
मुंबई इंडियंस (Photo Credits: Twitter)

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का 14वां मुकाबला आज यूपी वॉरियर्स और गतविजेता मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने यूपी वॉरियर्स को 42 रनों से हरा दिया हैं. इसी के साथ डब्लूपीएल के दूसरे सीजन से यूपी वॉरियर्स की टीम लगभग बाहर हो गई हैं. इससे पहले मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 160 रन बनाई. मुंबई इंडियंस की तरफ से नेट साइवर-ब्रंट ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली. यूपी वॉरियर्स की ओर से चमारी अथापथु ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम की. यूपी वॉरियर्स की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 161 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर महज 118 रन ही बना सकीं. यूपी वॉरियर्स की तरफ से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा नाबाद 53 रन बनाई. मुंबई इंडियंस की ओर से सैका इशाक ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाई.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2024 10:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).