क्रिकेट

ICC WTC Final 2023, IND vs AUS Day 4 Stumps: चौथे दिन का खेल ख़त्म, टीम इंडिया को जीत के लिए बनाने हैं 280 रन; विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे पर टिकी सबकी निगाहें

इससे पहले पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 121.3 ओवरों में 449 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 163 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. वहीं, पहली पारी में टीम इंडिया 69.4 ओवर में महज 296 रन बनाकर आलआउट हो गई.

ICC WTC Final 2023, IND vs AUS Day 4 Stumps: चौथे दिन का खेल ख़त्म, टीम इंडिया को जीत के लिए बनाने हैं 280 रन; विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे पर टिकी सबकी निगाहें

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा हैं. इस बिच चौथे दिन का खेल ख़त्म हो गया हैं. चौथे दिन का खेल ख़त्म होने तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 40 ओवर में तीन विकेट खोकर 164 रन बना लिए. विराट कोहली नाबाद 44 रन और अजिंक्य रहाणे नाबाद 20 रन बनाकर खेल रहे हैं. इससे पहले पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 121.3 ओवरों में 449 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 163 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. वहीं, पहली पारी में टीम इंडिया 69.4 ओवर में महज 296 रन बनाकर आलआउट हो गई. टीम इंडिया की तरफ से अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 89 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पैट कमिंस का विकेट गिरते ही अपनी पारी को 270 रनों पर घोषित कर दिया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2023 10:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).