Shreyas Iyer Injury Update: केएल राहुल के बाद भारतीय टीम को एक और झटका, आगमी एशिया कप तक नहीं फिट हो पाएंगे श्रेयस अय्यर
दिसंबर में बांग्लादेश दौरे के बाद अय्यर को पहली बार पीठ दर्द का अनुभव हुआ। इसके बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर पहला टेस्ट नहीं खेल सके. चौथे टेस्ट के लिए वापसी के बाद उनका दर्द फिर से उभर आया और वह बल्लेबाजी नहीं कर पाए.
Shreyas Iyer Injury Update: टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के सितंबर में एशिया कप से पहले पीठ की चोट से उबरने की संभावना नहीं है. 28 वर्षीय खिलाड़ी पिछले अप्रैल में पीठ की सर्जरी के कारण घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला और 2023 आईपीएल से बाहर हो गए थे, वर्तमान में बैंगलोर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में पुनर्वास के दौर से गुजर रहे हैं. चोट के कारण अय्यर आगामी वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम से बाहर हो गए हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अय्यर ने हाल ही में बीसीसीआई की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पीठ दर्द के लिए इंजेक्शन लिया था. उनकी पीठ अभी भी उन्हें परेशानी दे रही है. दिसंबर में बांग्लादेश दौरे के बाद अय्यर को पहली बार पीठ दर्द का अनुभव हुआ। इसके बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर पहला टेस्ट नहीं खेल सके. चौथे टेस्ट के लिए वापसी के बाद उनका दर्द फिर से उभर आया और वह बल्लेबाजी नहीं कर पाए.
ट्वीट देखें:
Shreyas Iyer unlikely to recover on time for Asia Cup 2023. (Reported by TOI). pic.twitter.com/mv2aTnYxUD
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2023 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

