खेल

Asian Para Games 2023: एशियाई पैरा खेलों में भारत के शानदार प्रदर्शन को लेकर पीएम मोदी ने की सराहना, सोशल मीडिया पर दी बधाई

भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने शनिवार को इतिहास रचकर हांगझोउ पैरा एशियाई खेलों में अपने अभियान का अंत 111 पदक जीतकर किया जो किसी भी बड़े अंतरराष्ट्रीय बहु खेल टूर्नामेंट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य जीते. इससे पहले 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक हुए हांगझोउ एशियाई खेलों में भारत ने 107 पदक जीते थे.

Asian Para Games 2023: एशियाई पैरा खेलों में भारत के शानदार प्रदर्शन को लेकर पीएम मोदी ने की सराहना, सोशल मीडिया पर दी बधाई
Photo Credits ANI

भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने शनिवार को इतिहास रचकर हांगझोउ पैरा एशियाई खेलों में अपने अभियान का अंत 111 पदक जीतकर किया जो किसी भी बड़े अंतरराष्ट्रीय बहु खेल टूर्नामेंट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य जीते. इससे पहले 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक हुए हांगझोउ एशियाई खेलों में भारत ने 107 पदक जीते थे. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की हैं. सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि एशियाई पैरा खेलों में भारत के असाधारण प्रदर्शन ने देश को रोमांचित कर दिया है! मैं अपने उल्लेखनीय एथलीटों को रिकॉर्ड तोड़ 111 पदक लाने के लिए बधाई देता हूं. यह उपलब्धि हमारे एथलीटों के अटूट समर्पण और अदम्य भावना का प्रमाण है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2023 10:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).