खेल

Asian Indoor Athletics Championships 2024: गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 3000 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक जीता, भारत के लिए चौथा गोल्ड

गुलवीर सिंह ने तेहरान में एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में भारत के लिए चौथा स्वर्ण पदक जीता है. उन्होंने पोडियम फिनिश के लिए आठ मिनट 7.48 सेकंड का समय लिया.

Asian Indoor Athletics Championships 2024: गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 3000 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक जीता, भारत के लिए चौथा गोल्ड
Gulveer Singh (Photo Credit: @RIL_Updates)

Asian Indoor Athletics Championships 2024: गुलवीर सिंह ने तेहरान में एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में भारत के लिए चौथा स्वर्ण पदक जीता है. उन्होंने पोडियम फिनिश के लिए आठ मिनट 7.48 सेकंड का समय लिया. बता दें की स्टार एथलीट गुलवीर सिंह भारत के लिए चैंपियन रह चुके है. उन्होंने 2022 एशियाई खेलों में 10000 मीटर दौड़ और बैंकॉक में 2023 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीते है. अपने प्रदर्शन में शीर्ष पर रहते हुए, उन्होंने भारत के लिए स्वर्ण पदक और भारत के राष्ट्रीय फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10,000 मीटर का स्वर्ण पदक जीता.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2024 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).