वायरल

Chinese Rocket Debris: अंतरिक्ष से बरसी आफत! तेज रोशनी के साथ धरती पर गिरा चीनी रॉकेट का मलबा, देखें वीडियो

रॉकेट के मलबे ने प्रशांत महासागर के सुलु सागर के ऊपर पृथ्वी में दोबारा प्रवेश किया. बेकाबू होकर धरती पर गिरे रॉकेट के मलबे ने स्पेस कचरे की जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में जलता हुआ मलबा धरती पर गिरता देखा जा सकता है.

Chinese Rocket Debris: अंतरिक्ष से बरसी आफत! तेज रोशनी के साथ धरती पर गिरा चीनी रॉकेट का मलबा, देखें वीडियो
(Photo Credits: Twitter)

Long March 5B Debris from Chinese rocket falls back to Earth: चीनी रॉकेट का मलबा गिरने से मलेशिया के कुछ हिस्सों में रात को आसमान जगमगा उठा. धरती से लॉन्च किए गए सैटेलाइट और रॉकेट अंतरिक्ष में जाकर एक समय के बाद मलबा बन जाते हैं. ये मलबा न सिर्फ सक्रिय उपग्रहों और स्पेस मिशन के लिए घातक होता है बल्कि धरतीवसियों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है.

शनिवार को चीन के एक रॉकेट China's Long March 5B (CZ-5B) का मलबा हिंद व प्रशांत महासागर के ऊपर धरती पर क्रैश हुआ. अमेरिकी व चीनी अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है. चीन की स्पेस एजेंसी ने कहा कि लॉन्ग मार्च 5 रॉकेट के ज्यादातर हिस्से वायुमंडल में ही जल गए.

रॉकेट के मलबे ने प्रशांत महासागर के सुलु सागर के ऊपर पृथ्वी में दोबारा प्रवेश किया. बेकाबू होकर धरती पर गिरे रॉकेट के मलबे ने स्पेस कचरे की जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में जलता हुआ मलबा धरती पर गिरता देखा जा सकता है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2022 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).