Viral Video: खतरा महसूस होते ही सांप बन जाता है यह बहरूपिया कीड़ा, उसके छलावरण को देख हैरान हो जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर एक छोटे से कीड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कीड़ा अपने आसपास खतरे को भांपते हुए अपना रूप बदलकर सांप बन जाता है.
Viral Video: खतरे का आभास होते ही खुद को बचाने के लिए इंसान कई हथकंडे अपनाता है, जबकि कुछ जीव भी खतरे को भांपते हुए स्थिति के अनुसार खुद को ढालने की कला अच्छे से जानते हैं. जिस तरह से गिरगिट अपने आसपास खतरे को देख तुरंत अपना रंग बदल लेता है, उसी तरह से कुछ अन्य जीव भी खुद की रक्षा करने के लिए कैमोफ्लेज तकनीक अपनाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक छोटे से कीड़े (Insect) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक कीड़ा अपना रूप बदलकर सांप बन जाता है.
दरअसल, इल्ली किस्म का यह कीड़ा अपने आसपास खतरा भांपते ही सांप की तरह भेष बदल लेता है. इस वीडियो को जय द किड नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें एक कैटरपिलर अचानक से सांप की तरह बन जाता है. इस कैटरपिलर को Hemeroplanes Triptolemus नाम से जाना जाता है. खतरा महसूस होते ही यह अपने शरीर को अकड़ लेता है, फिर सिर पर प्रेशर डालकर उसे फन की तरह फैला लेता है. यह भी पढ़ें: खतरे का अंदेशा होते ही अपनी शक्ल बदल लेता है ये कैटरपिलर, सांप बनकर शिकारियों को देता है धोखा (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2023 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

