Viral Video: वेटिकन सिटी में श्रद्धालुओं के सामने व्यक्ति ने कन्फेशन वेदी पर किया पेशाब, हुआ गिरफ्तार
रोमन कैथोलिक चर्च के सबसे पवित्र स्थलों में से एक सेंट पीटर बेसिलिका से एक हैरान कर देनेवाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक व्यक्ति को सबके सामने पैंट उतारकर पवित्र वेदी पर पेशाब करते हुए देखा जा सकता है. रिकॉर्ड हुई फुटेज के अनुसार, उक्त व्यक्ति ने कन्फेशन वेदी के सामने अपनी पैंट उतार कर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की मौजूदगी में पेशाब कर दिया...
वेटिकन सिटी, 12 अक्टूबर: रोमन कैथोलिक चर्च के सबसे पवित्र स्थलों में से एक सेंट पीटर बेसिलिका से एक हैरान कर देनेवाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक व्यक्ति को सबके सामने पैंट उतारकर पवित्र वेदी पर पेशाब करते हुए देखा जा सकता है. रिकॉर्ड हुई फुटेज के अनुसार, उक्त व्यक्ति ने कन्फेशन वेदी के सामने अपनी पैंट उतार कर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की मौजूदगी में पेशाब कर दिया. यह शर्मनाक हरकत होते ही वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी और वेटिकन पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और कुछ ही क्षणों में उसे हिरासत में ले लिया. यह घटना रविवार को सुबह 9 बजे मास के दौरान हुई. इस घटना को लेकर अब तक अधिकारियों ने कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है. अधिकारियों ने बताया कि शख्स मानसिक रूप से पीड़ित है. आरोपी को हिरासत में लेकर इटालियन अधिकारियों को सौंप दिया गया है. घटना ने न सिर्फ वहां उपस्थित लोगों को झकझोर दिया, बल्कि इस पवित्र स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. यह भी पढ़ें: VIDEO: अमेरिका के South Carolina में भीषण गोलीबारी: रेस्टोरेंट में खाना खा रहे 4 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल
वेटिकन सिटी में श्रद्धालुओं के सामने व्यक्ति ने कन्फेशन वेदी पर किया पेशाब
VATICAN CITY—CONFIRMED that a man desecrated the Papal Altar of St Peter’s Basilica, at 9:30AM yesterday morning, by urinating on it in the presence of hundreds of pilgrims.
Holy Mass was being celebrated, at the time, at the Altar of the Chair.
— Bree A Dail (@breeadail) October 11, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2025 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

