Viral Video: तस्वीरें लेने के लिए हाथी के करीब पहुंचा शख्स, गुस्साए गजराज ने कर दिया अटैक
शख्स पर अटैक करते गजराज का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स हाथी की फोटो लेने के लिए उसके करीब पहुंच जाता है, जिससे हाथी को गुस्सा आ जाता है और वो शख्स पर हमला कर देता है.
Viral Video: जंगल सफारी (Jungle Safari) के दौरान कई लोग न सिर्फ जानवरों (Animals) को करीब से देखते हैं, बल्कि जानवरों की तस्वीरें लेने के लिए भी खुद को जोखिम में डाल देते हैं, ऐसे में करीब पहुंचने पर जंगली जानवर गुस्से में आकर उनपर हमला भी कर देते हैं. इसी कड़ी में शख्स पर अटैक करते गजराज का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शख्स हाथी (Elephant) की फोटो लेने के लिए उसके करीब पहुंच जाता है, जिससे हाथी को गुस्सा आ जाता है और वो शख्स पर हमला कर देता है.
इस वीडियो को @KeypadGuerilla नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- चामराजनगर में एक पर्यटक जो जंगली हाथी की तस्वीरें लेने के लिए जंगल में गया. हालांकि एक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया और वह हाथी द्वारा कुचले जाने से बाल-बाल बचा. घटना का वीडियो वायरल हो गया है, विभाग ने जांच के आदेश दे दिए हैं. यह भी पढ़ें: विशालकाय हाथी को हल्के में लेना गैंडे को पड़ा भारी, गजराज ने पटक-पटक कर सिखाया सबक (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
#Chamrajnagar: A tourist who ventured into the forest to capture images of the wild elephant. However, a wild elephant charged at him, and he narrowly escaped from being trampled by the elephant. The video of the incident has gone viral. Dept has ordered an inquiry. pic.twitter.com/1wKI4iKx0j
— Imran Khan (@KeypadGuerilla) June 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2023 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

