Viral Video: ऑस्ट्रेलिया के चिड़ियाघर में कंगारू ने पर्यटक को बनाया निशाना, शख्स पर जमकर बरसाए थप्पड़
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पर्यटक पर कंगारू न सिर्फ हमला करता है, बल्कि उछल-उछलकर उस पर थप्पड़ों की बरसात भी कर देता है.
Kangaroo Attack Viral Video: अगर दो जानवरों (Animals) का आमना-सामना हो जाए तो उनके बीच लड़ाई होना स्वाभाविक है, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक पर्यटक पर कंगारू (Kangaroo) न सिर्फ हमला करता है, बल्कि उछल-उछलकर उस पर थप्पड़ों की बरसात भी कर देता है. इस हमले में अपना बचाव करने के लिए शख्स भी कंगारू का गला पकड़ लेता है. बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के चिड़ियाघर (Australia's Zoo) में एक शरारती कंगारू अमेरिकी पर्यटक (Americal Tourist) पर हमलावर हो जाता है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगारू पहले एक महिला के पीछे पड़ा था, तभी वहां से गुजर रहे शख्स ने उसे रोका तो जानवर ने उस पर हमला कर दिया. पर्यटक भी अपने बचाव की पूरी कोशिश करता है, फिर एक जूकीपर बचाव के लिए आता है और वो किसी तरह से कंगारू को शांत करता है. यह भी पढ़ें: Video: मां कंगारू का अपने बच्चे को गले लगाते हुए बेहद प्यारा क्लिप वायरल, वीडियो देख बन जाएगा दिन
देखें वीडियो-
Zoo Attack:
American tourist who visited in Perth zoo is forced for Self-defense after kangaroo attacked him for what seems like fight on lady's heart.#kangaroo #zoo #Australia pic.twitter.com/pR5CHG5qmC
— WORLD MONITOR (@ZeusKingOfTwitt) June 13, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2023 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

