वायरल

Viral Video: नेशनल हाईवे पर खाना बना रहे कपल की हरकत से लोग भड़के, टोकने वाले पर ही गुस्साए

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल को सड़क पर खाना बनाते हुए देखा जा सकता है. महिला सड़क पर ही सब्ज़ियां काट रही है, रोटियां बेलकर पोर्टेबल गैस स्टोव पर सेंक रही है और उनका छोटा बच्चा बिल्कुल पास बैठा है. सड़क पर तेज रफ़्तार गाड़ियों की आवाजाही भी है. जो काफी खतरनाक है...

Viral Video: नेशनल हाईवे पर खाना बना रहे कपल की हरकत से लोग भड़के, टोकने वाले पर ही गुस्साए
व्यस्त सड़क पर खाना बनाता दिखा जोड़ा (Photo: X|@lakshaymehta08)

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल को सड़क पर खाना बनाते हुए देखा जा सकता है. महिला सड़क पर ही सब्ज़ियां काट रही है, रोटियां बेलकर पोर्टेबल गैस स्टोव पर सेंक रही है और उनका छोटा बच्चा बिल्कुल पास बैठा है. सड़क पर तेज रफ़्तार गाड़ियों की आवाजाही भी है. जो काफी खतरनाक है. इस दौरान एक राहगीर कपल की इस हरकत पर सवाल उठाता है और इसे कह्तार्नाक बताता है. इस पर जोड़े का कहना है कि वे “स्पेशल रेस्ट एरिया” में हैं. इतना ही नहीं, वे उलटे उस आदमी को डांट देते हैं. उनका यह बेपरवाह रवैया सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त आलोचना का कारण बना है, जहां यूज़र्स ने कहा कि ऐसी लापरवाही न सिर्फ़ परिवार बल्कि हाईवे पर चल रहे वाहनों के लिए भी बड़ा खतरा है. कुछ यूज़र्स ने यह भी कहा कि भले ही पास में रेस्ट एरिया हो, सक्रिय ट्रैफिक ज़ोन में सड़क पर बैठकर खाना बनाना पूरी तरह गैर-ज़िम्मेदाराना और खतरनाक है. यह भी पढ़ें: Mumbai BMC Elections 2025 Date: मुंबई में बीएमसी चुनाव 15 जनवरी के बाद किसी भी समय! EC जल्द कर सकता है तारीखों का ऐलान

व्यस्त सड़क पर खाना बना रहे कपल की हरकत से लोग भड़के

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2025 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).