बेंगलुरु में एक शख्स हेलमेट की जगह कढ़ाई पहनकर बाइक पर पीछे बैठा हुआ दिखाई दे रहा है. सिग्नल पर किसी ने शख्स का वीडियो बना लिया और यह वायरल हो रहा है. वीडियो के बैग्राउंड में लोगों को हंसते हुए और यह कहते हुए सुना जा सकता है देखो यलो टी शर्ट वाले को उसने हेलमेट की जगह कढ़ाई पहन रखी है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग फनी कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,' सिर्फ़ बेंगलुरु में ही ट्रैफ़िक इतना बेकाबू हो सकता है कि खाना पकाने के बर्तन सुरक्षा उपकरणों में बदल जाए" एक अन्य यूज़र ने लिखा, "सुरक्षा पहले, नाश्ता बाद में," वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, "जब ज़िंदगी चालान दे, तो कढ़ाई ले लो."वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, मडिवाला ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर ने पुष्टि की कि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर और पता मिल गया है. अधिकारी ने कहा, "उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा. उन्हें थाने बुलाया जाएगा और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी". यह भी पढ़ें: Viral Video: यूपी के टिसुआ स्टेशन पर खुलेआम मालगाड़ी से डीज़ल चोरी, वीडियो सामने आने के बाद रेलवे में हड़कंप
बेंगलुरु में हेलमेट की जगह फ्राइंग पैन पहनकर निकला बाइक सवार
Peak Bengaluru moment! In a scene straight out of a comedy sketch, a pillion rider near Roopena Agrahara was spotted trying to escape a traffic challan by covering his head with wait for it a frying pan instead of a helmet.Yes, a frying pan. Because apparently, when life gives… pic.twitter.com/jhFWCTrvKi
— Karnataka Portfolio (@karnatakaportf) November 1, 2025
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)













QuickLY