Viral Video: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में मोनोरेल ट्रैक पर चल रहे ऑटिस्टिक बच्चे की शख्स ने बचाई जान, देखें दिल दहला देनेवाला वीडियो
पेंसिल्वेनिया के हर्षेपार्क से एक दिल को छू लेने वाला वीडियो सामने आया है. जहां एक एक व्यक्ति ने अपनी जान पर खेलकर एक ऑटिस्टिक बच्चे को बचा लिया. व्यक्ति बच्चे को बचाने के लिए करीब 100 फीट उंचाई पर स्थित मोनोरेल ट्रैक पर चढ़ गया. घटना शाम करीब 5 बजे शुरू हुई जब बच्चे के माता-पिता ने उसके लापता होने की जानकारी दी...
पेंसिल्वेनिया के हर्षेपार्क से एक दिल को छू लेने वाला वीडियो सामने आया है. जहां एक एक व्यक्ति ने अपनी जान पर खेलकर एक ऑटिस्टिक बच्चे को बचा लिया. व्यक्ति बच्चे को बचाने के लिए करीब 100 फीट उंचाई पर स्थित मोनोरेल ट्रैक पर चढ़ गया. घटना शाम करीब 5 बजे शुरू हुई जब बच्चे के माता-पिता ने उसके लापता होने की जानकारी दी. कुछ समय बाद वह बच्चे को मोनोरेल ट्रैक पर चलते हुए देखा गया, जहां वह लगभग 20 मिनट तक था. घटनास्थल पर बनाए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग उसे इशारों से बच्चे को सावधानी बरतने के लिए संकेत दे रहे थे. तभी एक व्यक्ति पास की एक इमारत की छत पर चढ़ गया और बच्चे को बचाने के लिए एलिवेटेड ट्रैक पर कूद गया. यह भी पढ़ें: VIDEO: पाकिस्तान में जल प्रलय! बाढ़ और भूस्खलन से 33 लोगों की मौत, 20 लाख लोग आपदा से प्रभावित
इस साहसिक प्रयास के बाद बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया और शाम लगभग 5:30 बजे उसे उसके परिवार को सौंप दिया गया. पार्क अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है. यह घटना न सिर्फ दिल दहला देने वाली थी, बल्कि उस व्यक्ति की बहादुरी ने भी सभी का दिल जीत लिया.
अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में मोनोरेल ट्रैक पर चल रहे ऑटिस्टिक बच्चे की शख्स ने बचाई जान
NEW: Man jumps on the monorail tracks at Hersheypark in Pennsylvania to save a little boy with autism.
The child appeared on the tracks shortly after the parents reported him missing.
“While the Hersheypark team was searching, the child entered a secured area for the monorail… pic.twitter.com/McL7tZ0pEM
— Collin Rugg (@CollinRugg) August 31, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2025 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

